रिपोर्ट कार्ड: विधायक जी करोड़ों के प्रोजेक्ट लाए पर टूरिज्म के लिए कुछ खास नहीं कर पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस क्षेत्र का नाम : सिराज
विधायक: जयराम ठाकुर (भाजपा)
टॉप फाइव वायदे
1 : विस क्षेत्र की सभी पंचायतों को सड़क से जोड़ना और जर्जर सड़कों को सुधारना।
02 : सिराज के धार्मिक और रमणीक स्थलों को पर्यटन से जोड़ना।
03 : शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में खाली पद भरना।
04 : किसानों-बागवानों के उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग उपलब्ध करवाना।
05 : सिराज विस क्षेत्र में गैस एजेंसी खुलवाना।
ये वायदे हुए पूरे
01 : सिराज विस क्षेत्र की सभी पंचायतों में सड़क पहुंचाई।
02 : विस क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली में गैस एजेंसी खुलवाई।
03 : किसानों-बागवानों को फलों, फसलों और फ्लोरिकल्चर के लिए अच्छी मार्केट उपलब्ध करवाई।
ये वायदे रहे अधूरे
01 : स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों में खाली पद नहीं भरे
02 : पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कोई भी कवायद नहीं
03 : सड़कों की हालत नहीं सुधरी, जर्जर सड़कों से लोग बेहाल।
एक करोड़ रुपये के काम चल रहे
विधायक निधि से जारी हुआ पैसा: विधायक निधि में करीब 4 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है, जबकि विधायक निधि का सिराज विस क्षेत्र में चार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष योजनाओं पर काम चल रहा है।
केंद्र से 60 करोड़ करवाए जारी, किया विकास: जयराम ठाकुर
सिराज के विधायक एवं पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि विपक्ष में रहते हुए भी केंद्र सरकार से 60 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर करवाए हैं। इसके अलावा सिराज विस क्षेत्र में 230 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया है। प्रदेश सरकार से अनेक विकास कार्यों को करवाने के लिए पांच साल उपेक्षा ही हासिल हुई।
विधायक से जवाब मांगेगी जनता
कांग्रेस नेता एवं मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेतराम ठाकुर ने कहा कि विधायक जयराम ठाकुर ने पांच वर्ष के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया है। पिछले बीस साल से सिराज में विकास की लौ नहीं जगी है।
सड़कें जर्जर हैं। रोजगार के अवसर मुहैया नहीं हुए हैं। उनका कार्यकाल सराजवासियों के लिए निराशा से भरा है।
5752 से दी थी पटकनी
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सिराज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री जयराम का मुकाबला पूर्व मंत्री मोती राम ठाकुर की बेटी तारा ठाकुर से था।
सिटिंग विधायक ने 5752 मतों से विजय प्राप्त की थी। उन्हें 53.27 फीसदी मत प्राप्त हुए थे, जबकि तारा ठाकुर को 43.33 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा था।