फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 mandi 4 candidates waiting for hat trick

हिमाचल चुनाव: यहां चार दिग्गज हैट्रिक लगाने को बेकरार, फैसले में चंद घंटे

Mon, 18 Dec 2017 08:04 AM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 18 Dec 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 mandi 4 candidates waiting for hat trick
अनिल शर्मा - फोटो : File Photo

दस विधानसभा सीटों के साथ प्रदेश में सत्ता निर्धारण की अहम भूमिका निभाने वाले मंडी जिला के सात विस क्षेत्रों में प्रत्याशियों के रिपीट होने का ट्रेंड है। लिहाजा वर्ष 2018 के चुनाव इस परंपरा को कायम रखेंगे या बदलेंगे, इसका सभी को इंतजार है।

विज्ञापन


चंद घड़ियों में नतीजे आपके सामने होंगे। लेकिन, नतीजों से पहले चार प्रत्याशी जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब दिखे तो दो दिग्गजों में से एक जीत का सिक्सर और एक सत्ता में सत्ते की जुगत के इंतजार में रहा। वहीं, मंडी जिले में लगातार जीत कर एमएलए बनने की सबसे बड़ी पारी का खिताब धर्मपुर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के नाम पर रहा है।
विज्ञापन


जबकि कौल सिंह ठाकुर लगातार छठी जीत के इंतजार में हैं। धर्मपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह सत्ता में सत्ते के इंतजार में है। यह लगातार छह बार धर्मपुर से जीतते आ रहे हैं। पांच अलग-अलग चिन्हों के बैनर तले वह चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन पिछले दो चुनाव भाजपा के बैनर तले जीते हैं। अब इन्हें सातवीं जीत का इंतजार है। गिनीज बुक में भी इनका नाम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्सर लगाने को तैयार द्रंग से स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह
कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह यहां से जीत का सिक्सर लगाने के इंतजार में है। वह 1993 से लगातार द्रंग से जीतते आ रहे हैं। इससे पहले भी वह 1977 और 1985 तक जीतते आए हैं।

मंडी सदर से मंत्री अनिल शर्मा

himachal assembly election 2017 mandi 4 candidates waiting for hat trick
बल्ह से कांग्रेस मंत्री प्रकाश चौधरी - फोटो : File Photo

भाजपा में शामिल कांग्रेस के पंचायती राज मंत्री 2007 और 2012 के चुनाव जीत चुके हैं। यदि इस बार जीतते हैं तो यह उनकी लगातार तीसरी जीत होगी। हालांकि इससे पहले भी 1993 का विस चुनाव जीत चुके हैं। 

बल्ह से कांग्रेस मंत्री प्रकाश चौधरी
बल्ह विस क्षेत्र से कांग्रेस के आबकारी एवं कराधान मंत्री लगातार तीसरी बार जीत के इंतजार में है। इससे पहले वह 2012 और 2007 के चुनावों में जीत का परचम लहरा चुके हैं। जबकि 1998 में वह हिमाचल विकास के बैनर तले लड़ चुके हैं।

जोगिंद्रनगर से पूर्व भाजपा मंत्री गुलाब सिंह 
जोगिंद्रनगर से पूर्व भाजपा मंत्री गुलाब सिंह भी लगातार जीत की हैट्रिक की आस में हैै। इससे पहले 2007 और 2012 में वह भाजपा के बैनर तले चुनाव जीत चुके हैं। जबकि इससे पहले तीन बार कांग्रेस और एक बार आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

सरकाघाट के भाजपा प्रत्याशी कर्नल इंद्र सिंह 
सरकाघाट के भाजपा प्रत्याशी कर्नल इंद्र सिंह तीसरी जीत के लिए बेकरार हैं। 2007 और 2012 में चुनाव जीत चुके हैं। जबकि इससे पहले तीन दफा कांग्रेस का परचम सरकाघाट में रहा है।

सिराज के भाजपा विधायक 
सिराज के भाजपा विधायक जयराम लगातार जीत का चौका लगा चुके हैं। अब वह लगातार पांचवीं जीत के इंतजार में है। 1998 के बाद भाजपा सिराज में नहीं हारी है। चार मर्तबा जयराम जीत कर विधायक बने हैं और मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed