फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 BJP candidate winnng hoardings in streets

हिमाचल चुनाव: नतीजों से पहले ही भाजपा प्रत्याशी की जीत के होर्डिंग, जता दिया आभार

Mon, 18 Dec 2017 10:46 AM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 18 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 BJP candidate winnng hoardings in streets

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही प्रत्याशी की जीत के होर्डिंग लगा दिए गए। समर्थकों ने बाकायदा सार्वजनिक स्थलों से लेकर नेशनल हाईवे किनारे होर्डिंग लगाकर ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार भी जता दिया।

विज्ञापन


पांवटा साहिब हलके से भाजपा प्रत्याशी सुखराम के विजयी संदेश वाले होर्डिंग पर शिकायत हुई तो प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेकर होर्डिंग हटवा दिए। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी पांवटा साहिब ने परिणामों की घोषणा से पूर्व जीत के होर्डिंग लगाने को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भाजपा को आदेश जारी किए।
विज्ञापन


पांवटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से चौधरी किरनेश जंग और भाजपा से सुखराम चौधरी चुनाव मैदान में हैं। 18 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे एक दिन पहले ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने शहर में होर्डिंग लगाकर ऐतिहासिक जीत पर नगर वासियों को हार्दिक बधाई दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थलों और एनएच पर होर्डिंग सजा दिए गए। इनमें पूर्व नप अध्यक्ष संजय सिंगल, अमित कुमार, हरदेव सिंह के फोटो बाकायदा मोबाइल नंबर सहित दर्शाए गए।

चुनाव प्रचार में भी हुआ उल्लंघन

himachal assembly election 2017 BJP candidate winnng hoardings in streets
एसडीएम एचएस राणा के आदेश पर भाजपा कार्यकताओं ने तुरंत हो‌र्डिंग्स उतार दिए। - फोटो : अमर उजाला

होर्डिंग में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी चुनाव चिन्ह के साथ हाथ जोड़े हुए दिखाए गए। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने पता लगते ही फौरन एसडीएम को सूचना दे दी। एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि होर्डिंग लगाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद भाजपा मंडल के पदाधिकारी को चुनाव परिणाम तय होने से पहले जीत के होर्डिंग्स हटाने को कहा गया। उन्होंने साफ किया कि विस चुनाव में जीत के बाद ही इस तरह के होर्डिंग लगाए जा सकते हैं।

उधर, भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने संपर्क करने पर पहले तो अनभिज्ञता जताई। फिर कहा कि होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह और दाता राम का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी बिना पूर्व अनुमति के जनसभा की शिकायत गई थी। पांवटा में भाजपा का आचार संहिता उल्लंघन का ये दूसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed