फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 betting of billions on these three hot seats

हिमाचल विस चुनावः इन तीन हॉट सीटों पर लग गया करोड़ों का सट्टा

Mon, 18 Dec 2017 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Dec 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 betting of billions on these three hot seats

विधानसभा चुनाव ने हिमाचल की ठंडी फिजाओं में सट्टा बाजार को गर्म कर दिया है। नतीजों से पहले कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की धड़कने तेज होना लाजमी है, लेकिन इनसे ज्यादा सांसें उन लोगों की फूल रही हैं, जिन्होंने उन पर लाखों और करोड़ों का सट्टा लगाया है। 

विज्ञापन


सट्टा बाजार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अर्की सीट ठंडी चल रही है, जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल की सुजानपुर सीट के ऊंचे भाव हैं।बाजार में नकद के साथ सोना भी दांव पर लग रहा है।
विज्ञापन


सुजानपुर के अलावा सर्वाधिक भाव शिमला ग्रामीण और जोगिंद्रनगर सीट पर बताया जा रहा है, जबकि जिलों में कांगड़ा के मोल भाव में उतार चढ़ाव रहा है। अर्की से मुख्यमंत्री वीरभद्र के चुनाव मैदान में उतरने से वहां सट्टा लगाने वालों की कोई रुचि नहीं दिख रही। वीरभद्र के बड़े कद के चलते यहां उलटफेर की सबसे कम संभावना मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हॉट सीट पर भी बड़ा दाव

himachal assembly election 2017 betting of billions on these three hot seats

उधर, सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल और कांग्रेस के राजेंद्र राणा के बीच सट्टेबाज कड़ा मुकाबला मान रहे हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा ने यहां से कभी मुख्यमंत्री के करीबी रहे प्रमोद शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में इस सीट पर कांटे की टक्कर होने से भाजपा पर ऊंचा भाव लग रहा है। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर सीट पर भी सबकी नजरें हैं। यहां भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार है।

समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पर सट्टेबाजी का खेल खेला है। मंडी जिले की सदर सीट पर भी लाखों का सट्टा लगा है। इस सीट पर पूर्व कांग्रेस मंत्री अनिल शर्मा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस से स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर मैदान में हैं। दोनों में कड़ा मुकाबला है। 

इन सीटों पर लगा है लाखों का सट्टा

himachal assembly election 2017 betting of billions on these three hot seats

जिलों में कांगड़ा सबसे हॉट 
कांगड़ा जिले में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। अन्य जिलों की अपेक्षा कांगड़ा जिले को सबसे हॉट माना जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज चुनाव मैदान में अपनी साख बचाने में लगे हैं।

धर्मशाला सीट पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के साथ भाजपा के पूर्व मंत्री किशन कपूर, नगरोटा बगवां से परिवहन मंत्री जीएस बाली, फतेहपुर से कांग्रेस के ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया,

देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पालमपुर से भाजपा उम्मीदवार इंदु गोस्वामी और इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आशीष बुटेल की प्रतिष्ठा दांव पर है। 

ऊना सदर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा, ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा उम्मीदवार राम कुमार चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों पर जीत और हार को लेकर समर्थकों ने लाखों का सट्टा लगा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed