फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly complex became Police cantonment, Congress and BJP supporters clashed, barricades broke

Himachal: पुलिस छावनी बना विधानसभा परिसर, कांग्रेस भाजपा समर्थकों में धक्कामुक्की, बैरिकेड्स तोड़े

Wed, 28 Feb 2024 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 07:17 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के यहां पहुंचते ही माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। 

विज्ञापन
himachal assembly complex became Police cantonment, Congress and BJP supporters clashed, barricades broke
पुलिस छावनी बना विधानसभा परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के यहां पहुंचते ही माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। गेट पर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक उग्र हो गए। इनके बीच धक्कामुक्की भी हुई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के बावजूद समर्थकों ने बैरिकेड्स तोड़ डाले और नारेबाजी की। क्राॅस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों को कांग्रेस समर्थकों ने घेर लिया। समर्थक इन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की जिद्द पर अड़े गए। हालांकि, सीआरपीएफ के जवानों ने विधायकों को वाहनों से बाहर नहीं निकलने दिया। काफी जद्दोजहद के बाहर इन विधायकों को विधानसभा के अंदर पहुंचाया गया। यह सभी 9 विधायक पंचकूला से हेलीकॉप्टर से अनाडेल पहुंचे। बाहर नारेबाजी होती रही।

विज्ञापन


2,500 पुलिस बल रहा तैनात
सदन के भीतर भी बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमाकर हंगामा हुआ। बाहर का परिसर पुलिस छावनी में तबदील रहा। चारों ओर पुलिस बल को तैनात किया गया। बिना पास किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। चारों दरवाजे बंद कर दिए गए। आने-जाने के सिर्फ चौड़ा मैदान की ओर वाला गेट ही रखा गया। करीब ढाई हजार पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


नाराज विधायकों ने सोनिया गांधी से की बात
चर्चा है कि नाराज विधायकों ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बात की। इस दौरान उन्होंने गांधी को आपबीती सुनाकर नाराजगी जताई। हालांकि, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉस वोटिंग करने वालों का सदन में भाजपा ने किया स्वागत
विधानसभा सदन में प्रवेश करते ही विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार सहित अन्य भाजपा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों का स्वागत किया।
 

जयराम को सत्ता की भूख, गुंडागर्दी करने वालों पर हो कार्रवाई : सुक्खू
 बजट पारित होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सत्ता की भूख है। भाजपा विधायकों ने आसान पर जाकर कागज फेंके और गुंडागर्दी की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से सदन के भीतर नाचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही पर भाजपा ने विघ्न डाला है। भाजपा के प्रत्याशी की जीत टॉस से हुई है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा विधायकों ने उनके चैंबर में घुसने का प्रयास किया। उनका यह व्यवहार ठीक नहीं था। अगर एक साल की कार्यवाही देखी जाए तो विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को ज्यादा बोलने का समय दिया गया है। विधायकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया है। अध्यक्ष के साथ गलत व्यवहार किए जाने के मामले पर 15 विधायकों को निलंबित किया गया, लेकिन विधायकों ने जो माहौल पैदा किया, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

बजट पारित होने से पहले विपक्ष का वाकआउट
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पहली बार सदन तार-तार हुआ है। भाजपा के विधायक आसन पर चढ़ गए। राज्यसभा सीट के लिए मतदान के दौरान जयराम ठाकुर 20 लोगों के साथ आए और रिटेनिंग अधिकारी के साथ बदतमीजी की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी लोगों के साथ आकर यहां दुर्व्यवहार किया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उनके सदस्यों को वे लोग अपनी ओर खींचने में लगे हैं। ये लोग हिमाचल को यूपी और बिहार बनाना चाहते हैं। वे एक भी नियम नहीं मानते, ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बजट पारित होने से पहले भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 15 भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित किया गया है, ये ठीक नहीं है। घटनाक्रम पिछले दो दिन से चल रहा है। भाजपा विधायक कटौती प्रस्ताव पर बात कर रहे थे। डिविजन ऑफ वोट की मांग की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट पारित होने से पहले विपक्ष के विधायक सदन छोड़कर चले गए।

सरकार गिराने की जिस तरह से साजिश रची, उसका भंडाफोड़ भी करेंगे : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस प्रकार सरकार गिराने की साजिश रची गई, उसका वह भंडाफोड़ करेंगे। निश्चित तौर पर यह सरकार पांच साल चलेगी। सदन में पैरा मिलिट्री फोर्स आ रही थी। विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही थी। रातोंरात कितने करोड़ों रुपये का प्रलोभन दिया गया। हिमाचल देवी-देवताओं का प्रदेश है। यहां लोकतंत्र है। आने वाले समय में जनता भी इसका जवाब देगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि उनके खिलाफ डिस्क्वालीफिकेशन मोशन भी उनके खिलाफ लाया गया है। लोकतंत्र में हमेशा सत्यमेव ज्यते होता है और सत्य की जीत हुई है। सभी विधायकों ने बजट पारित किया है, वह उनका धन्यवाद करना चाहते हैं। वह उन सब विधायकों का आभार करना चाहते हैं, जिन्होंने एकजुटता का परिचय दिया। पर्यवेक्षक इस संकट से निपटने के लिए आए थे। वे सभी विधायकों से बात करेंगे। कई अफवाहें फैलाई गईं कि वह इस्तीफा दे रहे हैं। यह जयराम ठाकुर ठाकुर कह रहे हैं। कांग्रेस के फैसले क्या जयराम ठाकुर लेंगे। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र रचकर सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस को लगाकर और हेलिकॉप्टर भेजकर सत्ता को हथियाने की कोशिश की गई, वह नाकाम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed