फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly by election: Congress tightens its belt, war room will work 24 hours in Shimla

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शिमला में 24 घंटे काम करेगा वॉर रूम

Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM IST
सार

7 अप्रैल को विधानसभा उपचुनावों की शिमला में रणनीति बनाने के लिए हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा व लाहौल-स्पीति के जिला अध्यक्षों सहित ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly by election: Congress tightens its belt, war room will work 24 hours in Shimla
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने पदभार संभालते ही पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू करने को कमर कस ली है। 7 अप्रैल को विधानसभा उपचुनावों की शिमला में रणनीति बनाने के लिए हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा व लाहौल-स्पीति के जिला अध्यक्षों सहित ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। एक सप्ताह में सभी कमेटियों की ओर से अपना कार्यभार संभालने और पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 24 घंटे वॉर रूम शुरू करने का उन्होंने दावा भी किया है।

विज्ञापन


लोकसभा और छह विधानसभा उपचुनावों को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष और सीपीएस संजय अवस्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अवस्थी ने चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर बताया कि एक हफ्ते के भीतर चुनाव को लेकर सभी कमेटियां अपना कार्य शुरू कर देंगी। कांग्रेस पार्टी का वॉर रूम पहले से ही अपने कार्य में जुट गया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रबंधन व प्रचार कमेटियों का गठन कर दिया गया है। जगत नेगी ने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेवारी दी गई है, उसकी पूरी रिपोर्ट वॉर रूम में हर रोज देनी होगी। उन्होंने कहा कि वॉर रूम 24 घंटे खुला रखा जाएगा और उचित दिशानिर्देश के साथ समय पर फील्ड से जुड़े पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय व संवाद किया जाएगा। सात अप्रैल को सुबह 11 बजे बुलाई गई बैठक में छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed