फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly Budget Session Roads Drinking Water and Electricity 800 Questions Received So Far

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सड़क, पेयजल, बिजली पर तपेगा सदन, अब तक मिले 800 सवाल; 18 मार्च से दूसरा चरण

Sun, 15 Mar 2026 12:39 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होगा। जो 2 अप्रैल तक चलेगा। अब तक राज्य विधानसभा सचिवालय को करीब 800 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Assembly Budget Session Roads Drinking Water and Electricity 800 Questions Received So Far
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार विधायकों की ओर से अलग-अलग विभागों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बड़ी संख्या में प्रश्न लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


अब तक राज्य विधानसभा सचिवालय को करीब 800 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश सवाल सड़कों, पेयजल, बिजली, विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे। कई विधायकों ने अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल योजनाओं की स्थिति, विकास परियोजनाओं की प्रगति और अन्य मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


इस बजट सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन 21 मार्च होगा, जब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का चौथा बजट विधानसभा में पेश करेंगे। बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और विभिन्न वर्गों के लिए नई घोषणाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सत्र के पहले चरण में तीन बैठकें आयोजित की गई थीं, जो 16, 17 और 18 फरवरी को हुई थीं। इसके बाद लंबा अंतराल रहा और अब दूसरा चरण बुधवार से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 


प्रश्नकाल, शून्यकाल और बजट पर चर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष की ओर से भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की फिर तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed