फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly budget session: CM Jairam said that Government will set up a committee and resolve the issues with the employees

विधानसभा बजट सत्र: सीएम जयराम बोले- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी सुलझाएगी कर्मचारियों के मसले

Wed, 02 Mar 2022 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 05:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ने बुधवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार बातचीत से हर समस्या सुलझाना चाहती है। सरकार ने कर्मचारियों को समय-समय पर लाभ दिए हैं। सरकार प्रदेश में अब माफिया की संपत्ति अटैच करेगी। 

विज्ञापन
himachal Assembly budget session: CM Jairam said that Government will set up a committee and resolve the issues with the employees
Jairam Thakur CM - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर कर्मचारियों के मसले सुलझाएगी। कर्मचारी राजनेताओं की कठपुतली बनकर आंदोलन न करें। सरकार बातचीत से हर समस्या सुलझाना चाहती है। सरकार ने कर्मचारियों को समय-समय पर लाभ दिए हैं। सरकार प्रदेश में अब माफिया की संपत्ति अटैच करेगी। मुख्यमंत्री जयराम बुधवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आंदोलन न कर सीधा सरकार से मसले उठाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य कांग्रेस सरकार की एक भी योजना गिनाएं, जिसे याद किया जाता है।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार ने पहले दिन से नई योजनाएं शुरू की थीं। ये मानव कल्याण के साथ गोवंश के संरक्षण के लिए भी चलाई गई हैं। आज प्रदेश में 20 हजार गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। अवैध खनन करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। कहा कि पूर्व सरकार ने पांच साल में 27, 623 करोड़ राजस्व जुटाया था। वर्तमान सरकार ने चार साल में 27,925 करोड़ जुटाए हैं। इस साल 8,200 करोड़ और जुटाए जाएंगे। अवैध खनन करने वालों के लिए दो साल की कैद और पांच लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने किसानों के लिए सात मंडियां खोली हैं। पर्यटन का विकास किया जा रहा है। नए रोप वे बन रहे हैं। साहसिक  खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। पहले दो ऑक्सीजन प्लांट थे और आज 48 प्लांट हैं। पहले 30 वेंटिलेटर थे। अब ये 1014 हैं। 17 हजार ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इससे पहले विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें कुछ नहीं है। जनजातीय क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सिर्फ माफिया का विकास हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
माकपा विधायक ने नाराजगी जताई
चर्चा में हिस्सा लेने की अनुमति माकपा विधायक राकेश सिघा को नहीं दी जा रही थी तो उन्होंने अध्यक्ष विपिन परमार से नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने भी अपना नाम बोलने वालों की सूची में दिया था। इसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें बोलने की अनुमति दी। सिंघा ने कहा कि अभिभाषण में कुछ पढ़ा गया और पिछले बजट में कुछ और लिखा था। लगता है अभिभाषण भी आउटसोर्स में छापा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed