फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Arun Dhumal said matches will be held on hybrid pitch in Dharamshala Cricket Stadium

हिमाचल: अरुण धूमल बोले- धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हाइब्रिड पिच पर होंगे मैच

Mon, 06 May 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 May 2024 07:06 PM IST
सार

आईपीएल के चेयरमैन और एचपीसीए के डायरेक्टर अरुण धूमल ने सोमवार को धर्मशाला स्टेडियम में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बीसीसीआई हर वर्ष क्रिकेट की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवा रही है। 

विज्ञापन
Himachal: Arun Dhumal said matches will be held on hybrid pitch in Dharamshala Cricket Stadium
आईपीएल के चेयरमैन और एचपीसीए के डायरेक्टर अरुण धूमल - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में हाईब्रिड पिच यानी आर्टिफिशियल घास पर जल्द ही क्रिकेट मैच होंगे। धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास के लिए इस तरह की हाईब्रिड पिचें तैयार कर ली हैं। इसका अनावरण भी कर दिया है। पंजाब और चेन्नई की टीम ने इस पिच पर अभ्यास भी किया। अब यह प्रयास सफल रहा तो जल्द ही ऐसी पिचों पर इंटरनेशनल मैच करवाए जाएंगे। आईपीएल के चेयरमैन और एचपीसीए के डायरेक्टर अरुण धूमल ने सोमवार को धर्मशाला स्टेडियम में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बीसीसीआई हर वर्ष क्रिकेट की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवा रही है।

विज्ञापन

इसके चलते ही अब पांच प्रतिशत आर्टिफिशियल ग्रास के एलिमेंट मैदान के लिए रखे गए हैं। धर्मशाला में बहुत अधिक बारिश होती है, ऐसे में बारिश का पिच पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है, लेकिन एचपीसीए ने अब सब एयर सिस्टम स्थापित किया है, जिससे बारिश के बाद 10 से 15 मिनट में सुखाने की क्षमता भी है। अब हाईब्रिड पिच धर्मशाला में स्थापित होने से ओर बेहतर हो सकेगी। हाल ही के वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला की आउटफील्ड को लेकर आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद टेस्ट और आईपीएल मैच में अब आउटफील्ड की विश्व भर के खिलाड़ी सराहना कर रहे हैं, जिसमें रनिंग एरिया में हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इस दौरान एसआईएस के इंटरनेशनल क्रिकेट डायरेक्टर एवं इंग्लैंड बक पूर्व क्रिकेटर पॉल टेलर ने कहा कि वे भी इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट में नए सुधार करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसके तहत ही इंग्लैंड सहित कई देशों में भी हाइब्रिड पिचों को बना चुके हैं। हाइब्रिड पिच बनाने के लिए किसी भी तरह कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इसमें आर्टिफिशियल ग्रास को मैदान में जमीन के अंदर स्थापित किया जाता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेंदबाजी करते हुए रनरअप और विकेटकीपर के खड़े होने के स्थान पर भी आर्टिफिशियल ग्रास लगाई जा रही है, जिससे काफी अधिक मैदान एक तरह का बना रहता है और खिलाड़ियों के खेल में निखार होता है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में भी मैदान में मुख्य पिच के साथ की पिच के संवेदनशील एरिया में आर्टिफिशियल ग्रास लगाई गई है। पॉल टेलर ने कहा कि नेट प्रैक्टिस एरिया में भी तीन पिचों को हाइब्रिड तकनीक से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed