फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Apple Season: Two lakh boxes of apples have reached the mandis of Kullu so far

Himachal Apple Season: कुल्लू की मंडियों में अब तक पहुंचीं सेब की दो लाख पेटियां

Wed, 09 Aug 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

मनाली की सब्जी मंडी चौरीबिहाल और निरमंड में अभी तक खाता भी नहीं खुल पाया है। जबकि कुल्लू के अखाड़ा बाजार की मंडी में नाममात्र का सेब आया है।

विज्ञापन
Himachal Apple Season:  Two lakh boxes of apples have reached the mandis of Kullu so far
सेब सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेब सीजन का आगाज होने के बाद तीन सप्ताह में अब तक कुल्लू की फल मंडियों में सेब की दो लाख पेटियां पहुंच चुकी हैं। बागवान रंग आने पर सेब को मंडियों में बेचने के लिए ला रहे हैं। जिला की खेगसू सब्जी मंडी में अब तक सेब की सबसे अधिक खेप पहुंची है। जबकि जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर बंदरोल सब्जी मंडी दूसरे नंबर पर है। मनाली की सब्जी मंडी चौरीबिहाल और निरमंड में अभी तक खाता भी नहीं खुल पाया है। जबकि कुल्लू के अखाड़ा बाजार की मंडी में नाममात्र का सेब आया है। मनाली की चौरीबिहाल सब्जी मंडी बाढ़ के चलते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी।

विज्ञापन


वैकल्पिक जगह पर सब्जी मंडी का कारोबार होना है, लेकिन अभी तक यहां पर बागवान फसल नहीं ला सके हैं। अखाड़ा बाजार वाली मंडी में व्यापारी कम होने के कारण बागवानों व किसानों को दाम अच्छे नहीं मिलते, इसलिए बागवान सब्जी मंडी बंदरोल में ही सेब बेचने को तरजीह दे रहे हैं। हालांकि इस बार बागवानों को मंडियों में दाम अच्छे मिल रहे हैं। बंजार में अब तक अधिकतम 1800 रुपये, बंजार में 1200, खेगसू में 1700, बंदरोल में 2500 रुपये तक सेब की एक पेटी बिकी है। शाट सब्जी मंडी में 900, कुल्लू में 800 और पतलीकूहल में 2500 रुपये तक सेब बॉक्स बिका है।
विज्ञापन


15 के बाद रफ्तार पकड़ेगा सेब कारोबार
एपीएमसी लाहौल-स्पीति की सचिव शगुन सूद ने कहा कि 15 अगस्त के बाद सेब सीजन और रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि आपदा के बावजूद इस बार कुल्लू में बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। अब तक करीब दो लाख सेब के बॉक्स कुल्लू की मंडियों में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बागवान स्थानीय मंडियों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मंडी में कितना आया सेब 
भुंतर          20,491 बॉक्स
बंजार         2435 बॉक्स
खेगसू        134056 बॉक्स
बंदरोल      15541 बॉक्स
शाट          1931 बॉक्स
कुल्लू          16 बॉक्स
पतलीकूहल  10223 बॉक्स
चौरीबिहाल     0
निरमंड          0
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed