फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Apple season officially starts from today Tydeman apples sold at Rs 800 to Rs 1,400 per box

Apple Season Himachal: सेब सीजन आज से आधिकारिक तौर पर शुरू, टाइडमैन सेब 800 से 1,400 रुपये पेटी बिका

Mon, 15 Jul 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Jul 2024 04:00 AM IST
सार

आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन 15 जुलाई से शुरू होगा। आढ़तियों के अनुसार गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सेब सीजन देरी से शुरू हो रहा है, क्योंकि सूखे की वजह से अधिकतर पैदावार प्रभावित हो गई है। इसकी वजह से फसल का आकार और रंग भी सही नहीं बन पाया है। 

विज्ञापन
Himachal Apple season officially starts from today Tydeman apples sold at Rs 800 to Rs 1,400 per box
भट्टाकुफर फल मंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक तौर पर सेब सीजन 15 जुलाई से शुरू हो गया। हर वर्ष इस समय तक फल मंडियों में बेहतर गुणवत्ता वाले सेब की खेप पहुंचनी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक मंडी में बेहतर गुणवत्ता वाली पैदावार नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


भट्ठाकुफर फल मंडी में टाइडमैन, रेड जून और पराला फल मंडी में गाला सेब की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। आढ़तियों के अनुसार गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सेब सीजन देरी से शुरू हो रहा है, क्योंकि सूखे की वजह से अधिकतर पैदावार प्रभावित हो गई है। इसकी वजह से फसल का आकार और रंग भी सही नहीं बन पाया है। अभी जो सेब आ रहा है उसे बागवान पूरी तरह तैयार होने से पहले ही तोड़कर मंडी में ला रहे हैं, जिसके चलते बागवानों को शुरुआत में ही फसल के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में 2,986 सेब की पेटियां पहुंची, वहीं रविवार को 1,500 से 1,800 के बीच सेब की पेटियां मंडी में पहुंची। इस दौरान टाइडमैन सेब 800 से 1,400 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिका।
विज्ञापन


भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप चौहान ने बताया कि गत हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते मंडी में सेब की आवक में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन गुणवत्ता अच्छी नहीं आई है। आने वाले दिनों में यदि मौसम अनुकूल रहता है तो आवक बढ़ने के साथ बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे। पराला फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने बताया कि गत वर्ष 15 जुलाई से पहले सेब की स्पर किस्म मंडी में पहुंचनी शुरू हो गई थी, वहीं गाला सेब और टाइडमैन सेब भी अच्छी गुणवत्ता का आ रहा था, लेकिन इस वर्ष तो टाइडमैन ही मंडी में पहुंचा है जिसका आकार छोटा और रंग भी फीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सेब के पौधों में फैल रही बीमारियों ने बढ़ाईं बागवानों की मुश्किलें
जिले के बगीचों में सेब के पौधों में अल्टनेरिया लीफ स्पॉट और पत्ते पीले होने सहित अन्य बीमारियों ने बागवानों की समस्या बढ़ा दी है। रोहड़ू क्षेत्र के बागवान नीमचंद ने बताया कि पहले ही इस वर्ष सीजन देरी से शुरू हुआ है और अब पौधों में बढ़ रही बीमारियों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोटखाई के बागवान सुधेश और राहुल ने बताया कि बगीचों में अल्टनेरिया लीफ स्पॉट से 75 फीसदी पत्तियां खराब हो गई हैं। इसका असर फल पर भी पड़ रहा है। यही हाल रहा तो पूरे सीजन में इस बार बागवानों को फसल के बेहतर दाम नहीं मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed