फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal and Punjab Police Raid in Chitta smuggling villages in Kangra

चिट्टे के गढ़ पर हिमाचल और पंजाब पुलिस ने की चढ़ाई

Sat, 28 Jul 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा) Updated Sat, 28 Jul 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Himachal and Punjab Police Raid in Chitta smuggling villages in Kangra

नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान में पंजाब और हिमाचल पुलिस की टीमों ने नशे का गढ़ कहे जाने वाले छन्नी बेली और भद्रोया गांवों में दबिश दी। पुलिस अफसरों समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों के अमले ने नशा तस्करों के संभावित ठिकाने पर छापामारी की। हालांकि, नशा तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस बीच पुलिस ने दोनों ही गांवों में पहरा लगा दिया है।

विज्ञापन


एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल और जिला पठानकोट के एसपी विवेक सोनी के नेतृत्व में पहुंचीं टीमों ने तीन घंटे तक छापे मारे। ताबड़तोड़ छापामारी के दौरान गांवों में अफरातफरी मच गई। तेज बारिश होने की वजह से कुछ देर के लिए पुलिस कार्रवाई को रोकना भी पड़ा। इसी का फायदा उठाकर तस्कर अपने ठिकानों से भाग निकले। 
विज्ञापन


एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि नशे के खात्मे को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस में संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। चिट्टा तस्करी वाले संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की है। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले लोगों पर हर हाल में नकेल कसी जाएगी। छन्नी बेली और भद्रोया में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उस पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

चिट्टा तस्करी के लिए कुख्यात है भद्रोया-छन्नी

Himachal and Punjab Police Raid in Chitta smuggling villages in Kangra

पंजाब के साथ सटे हिमाचल के गांव भद्रोया और छन्नी बेली चिट्टे के लिए हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में कुख्यात है। नशे की ओवर डोज से यहां लोग मर रहे हैं। साथ ही कई आपराधिक गतिविधियों में भी इन नशेड़ी युवाओं का हाथ होता है।  

कार्रवाई के दौरान पंजाब भाग जाते हैं कारोबारी- यह दोनों गांव पंजाब-हिमाचल की सीमा पर होने के कारण पुलिस कार्रवाई के दौरान नशे के कारोबारी पंजाब भाग जाते हैं। अब पंजाब-हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर नशे के काम पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी रहे मौजूद- इस दौरान डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, डीएसपी पठानकोट सुखजिंदर सिंह, थाना प्रभारी नूरपुर ओंकार चंद, थाना प्रभारी पठानकोट रविंदर रूबी, डमटाल पुलिस चोंकी प्रभारी अजीत कुमार, कंडवाल चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल, इंदौरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी महिंद्र शर्मा, नगलभूर पंजाब के चौकी प्रभारी गुरविंद्र सिंह, ढांगू चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पंजाब और हिमाचल पुलिस के सैकड़ों जवान शामिल रहे।

1.20 लाख के चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Himachal and Punjab Police Raid in Chitta smuggling villages in Kangra

राजधानी शिमला में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिमला पुलिस की सख्ती जारी है। बालूगंज पुलिस ने अब तारादेवी  से चिट्टे की सप्लाई ले जा रहे एक स्थानीय युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी युवक जगदीश कुमार तारादेवी के ही साथ लगते गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

इसके पास से 22.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम शनिवार शाम करीब छह बजे तारादेवी में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेल ट्रैक से होता हुआ यह युवक अपने गांव की ओर जा रहा था।

पुलिस को देखकर यह हड़बड़ा गया और भागने लगा। पुलिस टीम को इस पर शक हुआ तो पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके एक बैग से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बैग में एक तोलक भी था।

इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बाहर से नशा लेकर आया था युवक

Himachal and Punjab Police Raid in Chitta smuggling villages in Kangra

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी युवक किसी से नशे की यह सप्लाई लेकर आया था। इसे यह शहर में ही सप्लाई करने वाला था। इसके पास से ज्यादा पैसे नहीं मिले हैं। पुलिस मान रही है कि अभी इसने इसे किसी को बेचा नहीं था।

अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी इसे दिल्ली या दूसरे राज्य से लाया है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक पेशे से चालक है। बालूगंज पुलिस के अनुसार जांच में इस कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नामों के खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed