फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Allocation of free books from first to eighth class started in govt schools

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों का आवंटन शुरू

Tue, 14 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Allocation of free books from first to eighth class started in govt schools
स्कूल शिक्षा बोर्ड

कोरोना लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी सप्ताह विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। बोर्ड ने सूबे के सभी बुक डिपो खोल दिए हैं, जहां किताबों की खेप पहुंचा दी गई है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपो से स्कूलों को किताबें लेनी होंगी। बोर्ड ने 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि किताबों के वितरण के लिए एक-दो कक्षाओं के छात्रों को एक दिन में बुलाएं, साथ ही सामाजिक दूरी में छात्रों को किताबें वितरित करने का विशेष ध्यान रखा जाए। नौवीं और दसवीं कक्षा को फ्री में दी जाने वाली किताबें अभी बोर्ड के पास नहीं पहुंची हैं। किताबों की छपाई का काम पूरा हो गया है, लेकिन सप्लाई अभी नहीं आई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि पहली से आठवीं कक्षा तक की किताबें सभी जिला के डिपो में पहुंचाई गई हैं। कई स्कूलों ने किताबें लॉकडाउन से पहले उठा ली थीं, जिन स्कूलों ने अभी किताबें नहीं उठाई हैं, उन्हें किताबें उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed