फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: All women from economically weaker families could receive 1,500.

Himachal: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी महिलाओं को मिल सकते हैं 1500, विस्तृत डाटा तैयार होगा

Tue, 21 Jul 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 05:00 AM IST
सार

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
Himachal: All women from economically weaker families could receive 1,500.
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने पर विचार कर रही है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को गरीब परिवारों और उनमें शामिल महिलाओं का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में इस योजना के तहत वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम वाले परिवार की केवल एक महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।  अब इस शर्त में बदलाव कर ऐसे परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को लाभ देने पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

मंजूरी मिली तो योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा
प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो योजना के लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। ग्रामीण विकास विभाग ई-परिवार रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों के आधार पर पात्र महिलाओं की पहचान कर रहा है। विभिन्न जिलों से डाटा एकत्र करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद वित्तीय बोझ और लाभार्थियों की संख्या का आकलन कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। सरकारी स्तर पर माना जा रहा है कि परिवार में केवल एक महिला को लाभ मिलने की व्यवस्था से कई जरूरतमंद महिलाएं योजना से बाहर रह जाती हैं। ऐसे में सरकार परिवार की सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधे वित्तीय सहायता देकर महिला सशक्तीकरण और घरेलू आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना चाहती है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तैयार रिपोर्ट आने के बाद प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने पर योजना के पात्रता मानदंड और लाभार्थियों की संख्या को लेकर नई अधिसूचना जारी की जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है योजना
राज्य सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इसका लाभ आय सीमा के दायरे में आने वाले परिवार की एक महिला को दिया जा रहा है, लेकिन सरकार अब इसे और व्यापक बनाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने चयनित परिवारों की क्रास चेकिंग की शुरू
 प्रदेश में प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली की सुविधा देने के लिए चयनित परिवारों की जानकारी को क्राॅस चेक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चयनित किए गए आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बिजली कंज्यूमर आईडी एकत्र किए जा रहे हैं। यह परिवार वास्तविकता में भी पात्र हैं या नहीं। इसकी जानकारी भी फील्ड अधिकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed