{"_id":"60d2ed87c8f407027018e201","slug":"himachal-accident-news-one-delhi-tourist-killed-in-car-accident-near-lahaul-spiti-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: स्पीति में गहरे नाले में गिरी कार, एक पर्यटक की मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: स्पीति में गहरे नाले में गिरी कार, एक पर्यटक की मौत, 3 घायल
Wed, 23 Jun 2021 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:57 PM IST
सार
बीएमडब्ल्यू कार में हरियाणा और दिल्ली के चार पर्यटक ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग से काजा जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण ग्यूंडी नाले के समीप चालक मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाया और कार 60 फीट गहरे नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल में मंगलवार रात हल गांव के पास पर्यटकों की एक बीएमडब्ल्यू कार ग्यूंडी नाले में गिर गई। हादसे में दिल्ली के एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक सैलानी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात बीएमडब्ल्यू कार में हरियाणा और दिल्ली के चार पर्यटक ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग से काजा जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण ग्यूंडी नाले के समीप चालक मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाया और कार 60 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में मोहित यादव (25), पुत्र विजेंद्र यादव, निवासी बादली, बड़वाला मोहल्ला, दिल्ली 110042 की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
समीर शर्मा पुत्र देवेंद्र कुमार शर्मा निवासी 7/66 गली नंबर 2, बहादुरगढ़, मॉडल टाउन हरियाणा, बरात जॉन उर्फ जॉनी 21, पुत्र सोमवीर जॉन, निवासी मॉडल टाउन, बहादुरगढ़ हरियाणा, मोहित (25), पुत्र राजेश निवासी बादली, बड़वाला मोहल्ला, दिल्ली-42 घायल हो गए।
विज्ञापन
रात को हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू करने में स्थानीय लोगों ने भी सहायता की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने कहा कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।