फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 6500 students of the state will get scholarships, the list has been released by the Directorate of

Himachal: प्रदेश के 6500 विद्यार्थियों को मिलेंगी छात्रवृत्तियां, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की लिस्ट

Mon, 06 Oct 2025 12:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 12:31 PM IST
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड से वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को छह प्रकार की छात्रवृत्ति दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Himachal:  6500 students of the state will get scholarships, the list has been released by the Directorate of
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को छह प्रकार की छात्रवृत्ति दी जाएंगी। इसके संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर शॉर्टलिस्ट किए मेधावियों की सूची भी जारी कर दी है। इन छात्रवृत्तियों का दसवीं व 12वीं के करीब 6500 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 10वीं कक्षा के करीब 2000 मेधावियों को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत 18-18 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा टीएस नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत एसटी वर्ग के 100-100 लड़के और लड़कियों को 11-11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत एससी वर्ग के करीब 1250 मेधावियों को 18-18 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के करीब 1000 मेधावियों को भी छात्रवृत्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 12वीं कक्षा में कल्पना चावला उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत लगभग टॉप-2000 मेधावी छात्राओं को 18-18 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कूल और कॉलेज के आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के 10-10 मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं में छात्रवृत्तियां
योजना का नाम छात्रों की संख्या छात्रवृत्ति राशि
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना लगभग 2000 18,000 रुपये प्रत्येक
टीएस नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना (एसटी वर्ग) 100 लड़के + 100 लड़कियां = 200 11,000 रुपये प्रत्येक
डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना (एससी वर्ग) लगभग 1250 18,000 रुपये प्रत्येक
डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना (अन्य पिछड़ा वर्ग) लगभग 1000 18,000 रुपये प्रत्येक

विज्ञापन

12वीं कक्षा छात्रवृत्तियां
योजना का नाम छात्रों की संख्या छात्रवृत्ति राशि
कल्पना चावला उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना लगभग टॉप-2000 छात्राएं 18,000 रुपये प्रत्येक
इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना स्कूल और कॉलेज के आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के 10-10 छात्र/छात्राएं योजना अनुसार राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed