फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal 49th Statehood day celebration in solan and cm announcement

हिमाचल के 49वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम जयराम ने की ये घोषणाएं

Fri, 25 Jan 2019 04:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 25 Jan 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
himachal 49th Statehood day celebration in solan and cm announcement

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगले पांच माह में प्रदेश के सभी परिवारों के पास रसोई गैस कनेक्शन होंगे। ऐसा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में 12 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ 33 हजार 264 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। सरकार ने घर-द्वार पहुंचकर 22 हजार शिकायतों का निपटारा किया है। अब तक दस जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को कुनिहार में पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकारी नौकरियों में सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को सैद्धांतिक रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेंशन के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दी गई

himachal 49th Statehood day celebration in solan and cm announcement
इससे आरक्षण सुविधा ले रहे अन्य वर्गों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। कहा कि राज्य की बागडोर संभालने के बाद सरकार ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की।

इससे 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए। अब लगभग 2 लाख वरिष्ठ नागरिक प्रतिमाह 1300 रुपये पेंशन का लाभ ले रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति बटन ऐप शुरू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा है।

एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों, पर्यटन, कृषि-बागवानी, सिंचाई एवं पेयजल संरक्षण इत्यादि की 9500 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
 

महिलाएं भी 30 प्रतिशत अनुदान पाने की हकदार

himachal 49th Statehood day celebration in solan and cm announcement

सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के साथ 80 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्वावलंबन योजना शुरू की है। महिलाएं भी 30 प्रतिशत अनुदान पाने की हकदार हैं।

सरकार ने प्रतिभावान जरूरतमंद विद्यार्थियों को जमा दो व स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने को 5 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मेधा प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस, गृहरक्षक, एनसीसी, एनएसएस कैडेट, स्काउट्स एंड गाइड्स और स्कूली बच्चों की ओर से से मार्चपास्ट की सलामी ली। 

अजय ठाकुर समेत अन्य को परशुराम पुरस्कार  

himachal 49th Statehood day celebration in solan and cm announcement

मुख्यमंत्री ने अजय ठाकुर, कविता ठाकुर, रितु नेगी तथा निर्मला देवी को कबड्डी, विकास ठाकुर को भारोत्तोलन, अनुराग वर्मा, आशीष चौधरी, वीरेंद्र कुमार, गीतानंद को बॉक्सिंग, हीरा लाल तथा वर्षा देवी को शीतकालीन

खेलों, आंचल ठाकुर को स्कीइंग, जगदीश कुमार को कुश्ती, मोनाल चौहान को जूडो तथा डिक्की डोलमा को पर्वतारोहण के लिए राज्य परशुराम पुरस्कार प्रदान किए।

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रशस्तिपत्र एवं दो लाख रुपये की राशि भी दी गई। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों, आईआरबी बनगढ़ के एकलव्य क्लब और विद्यार्थियों के प्रत्येक दल को 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

डॉ. अजय पाठक को सीएम से मिला सम्मान

himachal 49th Statehood day celebration in solan and cm announcement

नालागढ़ अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अजय पाठक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों सम्मान मिला है। चिकित्सीय क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं सहित कविताओं और अपने व्याख्यानों से नशे जैसी सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष करने वाले डॉ. अजय पाठक को जिला सोलन के कुनिहार में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में यह सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों से प्राप्त हुआ है। 

ऊना के रहने वाले डॉ. अजय पाठक ने एमबीबीएस करने के उपरांत वर्ष 1991 में जिला मंडी के पीएचसी बग्गी से सेवाएं शुरू कीं। वर्ष 2003 में वह ईएनटी विशेषज्ञ बने और नालागढ़ में अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके उपरांत उनका तबादला रामपुर के समीप एक अस्पताल में हुआ, वहां से वह वापिस स्थानांतरित होकर नालागढ़ अस्पताल आए हैं। डॉ. अजय पाठक एक कवि के रूप में जाने जाते है और नशे के खिलाफ भी आवाज उठाते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed