फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himacahl accident news: car falls into gorge in Chamba Two killed

हिमाचल: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दादा-पोते की मौत

Mon, 11 Jan 2021 09:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
himacahl accident news: car falls into gorge in Chamba Two killed
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भलेई-नलेड़ मार्ग पर कुट्टा मोड़ के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से दादा-पोते की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा सोमवार दोपहर बाद पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान जगदीश कुमार (46) पुत्र मेहनतू राम गांव लाग डाकघर अथेड़ और लक्ष्य (4) पुत्र विपिन के रूप में हुई। घायल विपिन कुमार (29) पुत्र जगदीश कुमार को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच तेज कर दी है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर तीनों सपाहण से भलेई की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान कुट्टा मोड़ के समीप चालक विपिन कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी को अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां जगदीश चंद और लक्ष्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विपिन कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई। जबकि पिता घायल है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed