हिम प्योर कॉफी बढ़ाएगी शरीर की ऊर्जा और बेहतर पाचन शक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और बेहतर पाचन शक्ति के लिए अब जल्द लोगों को हिम प्योर कॉफी पीने के लिए मिलेगी। इसका अपना प्राकृतिक स्वाद और रंग होगा। शुरू में यह कॉफी हिमाचल समेत पंजाब और दिल्ली में मिलेगी। मैसर्ज हिमालय नेचुरल एंड हर्बल प्रोडक्ट्स ने सीएसआईआर हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के सहयोग से हिम प्योर ग्रीन कॉफी तैयार की है।
इसकी शुरुआत नौ अप्रैल से कर दी गई है। शरीर को बेहतर ऊर्जा देने के साथ पाचन शक्ति को मजबूत करने वाली यह ताजी अरेबिका कॉफी बींस को बिना रोस्ट किए तैयार की गई है।
इन कॉफी बींस को विशिष्ट परिस्थितियों में प्रोसेस किया जाता है, ताकि एक समान कण प्राप्त हो सकें। ये एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इससे यह कॉफी पाचन तंत्र को बेहतर करती है। हिम प्योर ग्रीन कॉफी पूरी तरह शुद्ध, किसी भी रसायन अथवा प्रिजरवेटिव रहित होती है।
शुरुआत में हिमाचल, पंजाब और दिल्ली में बेच सकेगी कंपनी
इसका अपना प्राकृतिक स्वाद और रंग होता है। अब सीएसआईआर-आईएचबीटी के साथ हुए इस समझौते के तहत कंपनी शुरू में अपने उत्पाद हिमाचल, पंजाब और नई दिल्ली में बेच सकती है। सीएसआईआर के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यह कॉफी अपने प्राकृतिक स्वाद के अलावा रसायन मुक्त होने से शरीर के लिए ऊर्जा वर्धक होगी।
संस्थान का उद्देश्य अपनी विकसित प्रौद्योगिकी से युवा उद्यमियों को बढ़ावा देना है। कंपनी ने कॉफी के लांचिग के दिन घोषणा की है कि कॉफी के हर बॉक्स की बिक्री से एक रुपये की राशि को जम्मू-कश्मीर के रोटरी इनरव्हील होम के माध्यम से मानसिक रूप से अक्षय बच्चों की सहायता के लिए दिए जाएंगे।