{"_id":"5bbdaa12867a552872438ec9","slug":"him-pragti-portal-by-government-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्टों की अड़चनें दूर करेगी हिम प्रगति, आईटी विभाग ने तैयार किया पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्टों की अड़चनें दूर करेगी हिम प्रगति, आईटी विभाग ने तैयार किया पोर्टल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विभागों और राज्यों के बीच योजनाओं को लेकर तालमेल स्थापित करने और अड़चनों को मौके पर दूर करने के लिए मोदी सरकार में शुरू हुई प्रगति बैठकों की तर्ज पर अब हिम प्रगति की बैठकें भी हुआ करेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं में शामिल इस योजना के शुरू होने के बाद विभागों में आपस में तालमेल की कमी की वजह से अटके प्रोजेक्टों के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के एलान के बाद शुरू होने वाली हिम प्रगति की इन बैठकों में हिम प्रगति पोर्टल पर प्रदेश से जुड़े हर प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और उसके आगे बढ़ने में आ रही दिक्कतों की जानकारी दर्ज होगी। इस जानकारी के आधार पर हिम प्रगति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विभागों से पेश आ रही परेशानी जानने के साथ साथ मौके पर ही हल निकालने के लिए चर्चा किया करेंगे। सरकार के निर्देश पर नेशनल इनफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) ने पोर्टल बनाने पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों की मानें तो इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद विभागों के बीच उलझे मामलों के निस्तारण और उसके बाद अगली बैठक में पिछले निर्णय के बाद की कार्य की प्रगति रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री ही लिया करेंगे। इससे न सिर्फ काम समय से पूरा होने में मदद मिलेगी बल्कि अफसर भी प्रोजेक्ट में देर होने पर विवाद का बहाना नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन