फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hills queen Shimla to get 20 electric buses and 10 innova taxis

राजधानी को मिलेंगी 20 नई इलेक्ट्रिक बसें, दस टैक्सियां

Wed, 27 Jul 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hills queen Shimla to get 20 electric buses and 10 innova taxis
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहरवासियों को जल्द ही 20 नई इलेक्ट्रिक बसों और 10 इनोवा टैक्सियों की सौगात मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पहली बार बसों और टैक्सियों की खरीद की जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अगले दो माह में शहरवासियों को इनकी सुविधा मिल सकती है। इन बसों पर स्मार्ट सिटी शिमला अंकित किया जाएगा जिससे यह बाकी इलेक्ट्रिक बसों से अलग दिखेंगी। इनकी खरीद को लेकर हाल ही में स्मार्ट सिटी मिशन और एचआरटीसी के तकनीकी अधिकारियों की टीम ने हरियाणा जाकर इनका निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

अब इनकी खरीद की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह नई बसें भी 32 सीटर होंगी। इसके अलावा उपनगरों के लोगों को टैक्सी की सुविधा देने के लिए 10 इनोवा गाड़ियां भी खरीदी जा रही हैं जिन्हें एचआरटीसी टैक्सी की तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों में अभी टैक्सी सुविधा नहीं है। वहीं कई उपनगरों के लिए पुरानी खटारा टैक्सियां चलानी पड़ रही हैं। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार पहले इलेक्ट्रिक टैक्सियां खरीदने की योजना थी लेकिन यह उपलब्ध ना होने के कारण अब पेट्रोल वाली टैक्सियां ही खरीदी जा रही हैं।

तकनीकी टीम ने कर लिया है निरीक्षण : महाप्रबंधक
स्मार्ट सिटी मिशन शिमला के महाप्रबंधक ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि तकनीकी टीम ने इन बसों को लेकर निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही इनकी खरीद की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। शिमला को 20 और धर्मशाला को 10 बसें मिलनी हैं। शिमला में 10 टैक्सियां भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed