फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   highest tricolor flag of state was installed in Dharamshala auspicious occasion of Makar Sankranti

मकर संक्रांति: धर्मशाला में लगाया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, दाड़ी में बनाई लुंगड़ू की कलाकृति

Sun, 14 Jan 2024 08:26 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 14 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर धर्मशाला में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है। साथ ही प्रदेश के चार परमवीर विजेताओं के स्मारक का उद्घाटन किया। यह तिरंगा स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया है।
 

विज्ञापन
highest tricolor flag of state was installed in Dharamshala auspicious occasion of Makar Sankranti
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विधायक सुधीर शर्मा ने दो सौगातें दीं। रविवार सुबह सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के कचहरी चौक पर 150 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। साथ ही प्रदेश के चार परमवीर विजेताओं के स्मारक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दाड़ी में लुंगड़ू (फिडलहेड) की पत्थर से बनाई कलाकृति का भी लोकार्पण किया। यह स्कल्पचर दुनिया में सबसे ऊंचा बताया जा रहा है। इसके सत्यापन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस को लिखा गया है।
विज्ञापन


सुधीर शर्मा ने कहा कि सबसे ऊंचा तिरंगा और लुंगड़ू धर्मशाला में पर्यटन का नया अध्याय लिखेंगे। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बनेंगे। स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के तहत यह तिरंगा लगाया गया है। स्मार्ट सिटी के 75 प्रोजेक्टों में स्मार्ट रोड एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। जिस समय यह परियोजना बन रही थी, उसी समय उन्होंने इस बारे में एक सपना देखा था। वह चाहते थे कि धर्मशाला शहर में किसी एक जगह ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों में अच्छा संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed