{"_id":"36da5434e9e9fe8aacff43fc3e5011a8","slug":"high-court-orders-to-dc-and-sp-kinnaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना पर कोर्ट ने तलब किए डीसी और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवमानना पर कोर्ट ने तलब किए डीसी और एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Feb 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किन्नौर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को कोर्ट की अवमानना के मामले में नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों अफसरों को 21 मार्च को कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह की खंडपीठ ने अमर सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद रिब्बा गांव के तीन लोगों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
अवमानना याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार रिब्बा गांव के कुछ लोगों का साल 2008 में सामाजिक बहिष्कार किया गया था। इस कारण इन लोगों का देवता कंसराज और लागंग मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस रोक के खिलाफ कुछ लोगों ने साल 2014 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने मंदिरों को हर प्रकार की पूजा के लिए खुलवा दिया, लेकिन प्रार्थी के अनुसार 11 अप्रैल 2015 को पूर्व बहिषकृत परिवार की एक महिला की मौत होने पर स्थानीय लामा ने अंतिम धार्मिक संस्कार में शामिल होने से मना कर दिया।
मंदिर भंडार से बर्तन भी नहीं दिए गए। इसका कारण उनका सामाजिक बहिष्कार बताया गया। पुलिस में शिकायत करने के बाद जांच अधिकारी ने आपराधिक मामला होने से इंकार किया और कोर्ट में मामला उठाने की सलाह दे डाली।
पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने भी उनकी कोई सहायता नहीं की और अदालत का रास्ता अपनाने को कहा। हाईकोर्ट ने अधिकारियों के उदासीन रवैये पर हैरानी जताते हुए दोनों अधिकारियों को 21 मार्च को कोर्ट में तलब किया है।