फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High court orders the govt to file affidavit in Patwari recruitment case

पटवारी भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दिए शपथ पत्र दाखिल करने के आदेश, इस दिन होगी सुनवाई

Sat, 30 Nov 2019 09:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
High court orders the govt to file affidavit in Patwari recruitment case
फाइल फोटो

हिमाचल में पटवारी के 1194 पदों के लिए हाल ही में ली गई लिखित परीक्षा में कथित धांधली के मामले पर सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद सरकार को आदेश दिए कि वह विस्तृत शपथपत्र दो सप्ताह के भीतर न्यायालय में दाखिल करे। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों में बदइंतजामी के चलते सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए।

विज्ञापन


कई परीक्षार्थियों को गलत परीक्षा केंद्र देने, दो-दो परीक्षार्थियों को एक ही रोल नंबर देने, प्रश्नपत्र देरी देनी जैसी घटनाएं होने से परीक्षा में बड़े स्तर गड़बड़ियां हुई हैं। इस कारण सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रहे गए। ऐसे में न्यायालय से परीक्षा रद्द करने का आग्रह याचिका में किया गया है। विज्ञापन के मुताबिक 1194 पदों पर होनी है। मामले पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पद भरे जाएंगे। इनमें मोहाल के तहत 932 और सेटलमेंट में 262 पद भरे जाएंगे। हिमाचल में बिलासपुर में 31, चंबा में 68, हमीरपुर में 80, कांगड़ा 220, किन्नौर 19, कुल्लू में 42, मंडी 174, शिमला में 115 सिरमौर में 52 सोलन में 63,  ऊना में 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे। कांगड़ा मंडल में 143 और शिमला मंडल में 119 पटवारियों के पद भर जाएंगे। इस भर्ती के लिए 3 लाख से अधिक आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed