{"_id":"5d03c2ab8ebc3e158a3f6028","slug":"high-court-order-in-hamirpur-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित का फिर से करवाओ मेडिकल: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़ित का फिर से करवाओ मेडिकल: हाईकोर्ट
Sat, 15 Jun 2019 11:38 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में पांच साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बच्ची का दोबारा मेडिकल करवाया जाएगा। पीड़ित नाबालिग के परिजन और नजदीकी परिचित हमीरपुर मेडिकल अस्पताल के विशेषज्ञों की मेडिकल रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं।
विज्ञापन
परिचितों ने हाईकोर्ट में इस संबंध में अपील की थी कि बच्ची का मेडिकल दोबारा हो। इस पर हाइकोर्ट ने जिला पुलिस को पीड़ित बच्ची का दोबारा मेडिकल करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि हाइकोर्ट के आदेशानुसार जल्द ही पीड़ित बच्ची और परिजनों की सहमति से उसका दोबारा मेडिकल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोर्ट से इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। वहीं दुष्कर्म आरोपी अधेड़ व्यक्ति का पांच दिन का ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे एक बार फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।