{"_id":"5d236f4d8ebc3e6d117f1848","slug":"high-command-summoned-congress-president-rathore-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान ने दिल्ली तलब किए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान ने दिल्ली तलब किए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर
Tue, 09 Jul 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकमान ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दिल्ली तलब किया है। उनके साथ महासचिव रजनीश किमटा भी गए हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विधायक रामलाल ठाकुर बीते रविवार से ही दिल्ली में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
राठौर केंद्रीय नेताओं से साथ बैठक कर प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी विचार-विमर्श करेंगे। सूत्र बताते हैं कि रामलाल ठाकुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, महासचिव मोती लाल वोरा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रामलाल ठाकुर ने पिछले हफ्ते कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मिलने का समय मांगा था। इसके बाद ठाकुर दिल्ली रवाना हुए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हाईकमान को कई शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन
इस संबंध में भी केंद्रीय नेता रामलाल ठाकुर से विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस की एक उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई जानी है जिसमें अन्य प्रदेशों से भी सदस्य शामिल किए जाने हैं। इस कमेटी में रामलाल ठाकुर को भी शामिल किया जा सकता है।
उधर, राठौर दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं। केंद्रीय नेताओं से मिलकर प्रदेश की नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों के नामों पर भी विचार किया जा सकता है।