{"_id":"5d3022c68ebc3e6d1323a112","slug":"hiachal-govt-work-of-officers-in-investor-meet-preparations-will-be-reviewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर मीट की तैयारियों में जुटे अफसरों के काम की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर मीट की तैयारियों में जुटे अफसरों के काम की होगी समीक्षा
Thu, 18 Jul 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में नवंबर महीने में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट की तैयारियों में लगे अफसरों के काम की समीक्षा भी की जाएगी। कितने एमओयू किए गए और अंत में कितने एनओयू फाइनल हुए। सरकार इसकी विस्तृत जांच करवाएगी। इन्वेस्टर मीट के नाम पर देश-विदेश के दौरों को औपचारिकता समझने वाले अफसरों का भविष्य उनकी परफार्मेंस तय करेगी।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि सरकार इन्वेस्टर मीट को लेकर बहुत गंभीर है। मुख्यमंत्री ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है। ऐसे में सभी अफसरों से अपेक्षा है कि वे प्रदेश हित में पूरी ईमानदारी से इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
बीते कुछ माह के दौरान प्रदेश सरकार ने देश-विदेश के दौरे कर करीब 22 हजार करोड़ के एमओयू विभिन्न कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित किए हैं। देश के कई नामी औद्योगिक घरानों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की है। इन एमओयू को करवाने में जितने भी अफसर जुटे हुए हैं, उन्हें सरकार ने आगामी दिनों में कंपनियों के साथ परस्पर संपर्क बनाए रखने को कहा है ताकि एमओयू सफल साबित हों।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने बताया कि आगामी 26 जुलाई को अभी तक इन्वेस्टर मीट के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में होने वाली इन्वेस्टर मीट सफल साबित होगी।