फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heroine

जरी में युवक से 15 ग्राम हेरोइन पकड़ी

Wed, 02 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
heroine
कुल्लू। कोरोना काल में भी नशे की तस्करी का खेल जारी है। चरस के साथ सिंथेटिक ड्रग की भी तस्करी की जा रही है। बाहरी राज्यों से परिवहन सेवा बंद होने से चिट्टा की सप्लाई पर गहरी चोट लगी है। ताजा मामले में बुधवार देर शाम मणिकर्ण के जरी में पुलिस ने नाकाबंदी कर एक युवक से 15 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरी पुलिस टीम रूटीन की चेकिंग पर थी। इस दौरान जरी के पास ही युवक आ रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 15 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा की पुलिस ने 28 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा निवासी नगोठी भुंतर कुल्लू को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवक ने हेरोइन को कहां से और किसे खरीद कर लाया है इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत नशा बेचने वाले और खरीदने वाले पर भी शिकंजा कसेगी। उन्होंने कहा को नशे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस कोरोना काल में भी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed