फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heritage Museum to be built in Shimla, documentaries of Gandhi's speeches will be shown

शिमला में बनेगा हेरिटेज म्यूजियम, गांधी के संबोधनों के दिखाए जाएंगे वृत्तचित्र

Sat, 03 Jul 2021 11:37 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 11:37 AM IST
सार

समरहिल स्थित चैडविक हाउस में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट की 1100 स्क्वेयर मीटर जमीन पर हेरिटेज म्यूजियम बनेगा। 15 करोड़ की लागत से दो चरणों में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इस निर्माण कार्य को पूरा करेगा।

विज्ञापन
Heritage Museum to be built in Shimla, documentaries of Gandhi's speeches will be shown
शिमला में बनेगा हेरिटेज म्यूजियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक छत के नीचे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और ऐतिहासिक शहर शिमला से जुड़ी उनकी हर जानकारी मिलेगी। शिमला में महात्मा गांधी के इतिहास को लेकर जल्द हेरिटेज म्यूजियम बनेगा। इसमें गांधी के विश्व को दिए अहिंसा के संदेश के संबोधनों के वृत्तचित्र दिखाए जाएंगे। इसके अलावा गांधी की शिमला यात्राओं पर स्पेशल गैलरी युवा पीढ़ी देख सकेगी। इस म्यूजियम में ई-लाइब्रेरी भी बनेगी। इसमें बैठकर स्कॉलर गांधी के जीवन पर शोध कर सकेंगे। समरहिल स्थित चैडविक हाउस में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट की 1100 स्क्वेयर मीटर जमीन पर हेरिटेज म्यूजियम बनेगा।

विज्ञापन


15 करोड़ की लागत से दो चरणों में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इस निर्माण कार्य को पूरा करेगा। पहले फेस में 8 करोड़ की लागत से म्यूजियम का स्ट्रक्चर बनेगा। दूसरे फेस में 7 करोड़ से म्यूजियम का विकास किया जाएगा। म्यूजियम में देश के ऑडिट एंड अकाउंट विभाग और सीएजी के इतिहास की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा 1948-49 में शिमला में ऑडिट विभाग के पहले बैच की ट्रेनिंग से जुड़ी यादें भी म्यूजियम में देखने को मिलेंगी। सीपीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रोहित जोरवाल ने बताया कि म्यूजियम के निर्माण के लिए इसी माह टेंडर अवार्ड किए जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


म्यूजियम में साउंड एंड लाइट शो भी बनेगा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट की तरफ से म्यूजियम को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े इतिहास के तौर पर समर्पित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में महात्मा गांधी के जीवन पर बनने वाला यह पहला म्यूजियम होगा। म्यूजियम में साउंड एंड लाइट शो के साथ ऑडियोे एंड विजुअल शो भी बनेगा। इसमें बापू के संबोधन के वृत्तचित्र के साथ उनकी आवाज भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा गांधी से जुड़ी शिमला भ्रमण की यादें, कहां-कहां गए, किन-किन लोगों से मिले और शिमला में उनकी गतिविधियां म्यूजियम में गैलरी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed