फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Helipad facility required in Shri Nayana Devi: Governor

श्री नयना देवी में हैलीपैड की सुविधा जरूरी: राज्यपाल

Fri, 18 Oct 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नयना देवी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नयना देवी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Helipad facility required in Shri Nayana Devi: Governor
नयना देवी में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को मां नयना देवी के दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपायुक्त राजेश्वर ठाकुर, एसडीएम सुभाष गौतम तथा एसपी साक्षी वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन


पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि राज्यपाल बनने के बाद पहली बार शक्तिपीठ माता नयना देवी के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उनका पहला मिशन स्वच्छता को लेकर है। प्रदेश में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि श्री नयना देवी में अपंग तथा बूढ़ों के लिए सुविधाजनक रास्ता बनाया जाए। उनके लिए एक छोटे-छोटे रैंप बनाकर रास्ते को आसान बनाएं ताकि बूढ़ों तथा अपंगों को  किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और यहां पर हैलीपैड की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से हैलीपैड के बारे में पूछा तो उपायुक्त बिलासपुर ने कहा कि इसकी प्रक्रिया जारी है तथा मंदिर न्यास इस के लिए प्रयत्नशील है।


उन्होंने कहा कि आज जैविक खेती करने से किसानों को जो फल मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों से श्री नयना देवी में मिलने के बाद राज्यपाल ने कहा कि इन कर्मचारियों की पगार बहुत कम है। इसमें बढ़ोतरी आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed