फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Helicopter will drop Flower Rains in Republic Day celebrations on Ridge shimla

शिमला के रिज पर गणतंत्र दिवस समारोह में पुष्प वर्षा करेंगे हेलीकाप्टर

Fri, 25 Jan 2019 11:35 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 25 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Helicopter will drop Flower Rains in Republic Day celebrations on Ridge shimla

ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एयरफोर्स के हेलीकाप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। यह हेलीकाप्टर चंडीगढ़ से आएगा और करीब 25 किलो फूल परेड के दौरान बरसाएगा। शुक्रवार को भी खराब मौसम के दौरान हेलीकाप्टर ने रिहर्सल की और वापस चंडीगढ़ लौट गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। खराब मौसम और रुक रुक कर बर्फ के गिरते फाहों के बीच दोपहर बाद सैनिक, अर्ध सैनिक बलों, पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्काउट एंड गाइड के साथ पूर्व सैनिकों की टुकड़ियों ने फू ल ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया।
विज्ञापन


समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मार्च पास्ट सलामी लेंगे। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  12 बजे के करीब एनसीसी कैडेटों ने रिहर्सल शुरू कर दी थी। एनसीसी अधिकारियों की मौजूदगी में कैडेटों ने रिज के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक कदम ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेटों ने रिज के एक से दूसरे छोर तक कदम ताल की

Helicopter will drop Flower Rains in Republic Day celebrations on Ridge shimla

 कर दी थी। एनसीसी अधिकारियों की मौजूदगी में कैडेटों ने रिज के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक कदम ताल की। डीसी अमित कश्यप और एसपी ओमापति जमवाल सहित आर्मी तथा पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में दो बार गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल की गई।

परेड में इस बार सैनिक अर्धसैनिक बलों, पुलिस होम गार्डस फायर सर्विस के साथ ही छात्रों की कुल मिलाकर 27 टुकड़ियां भाग ले रही है। मुख्य डाकघर से देश भक्ति के गीतों की धुनों पर यह टुकड़ियां रानी झांसी पार्क के पास मालरोड पहुंचीं।

परेड की रिहर्सल देखने के लिए रिज और माल रोड पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग और पर्यटकों की भीड़ जुटी थी।डीसी अमित कश्यप ने बताया कि समारोह के दौरान एयरफोर्स के हेलीकाप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। शुक्रवार को भी रिहर्सल की गई। गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

समारोह के लिए रिज से हटाई बर्फ 

Helicopter will drop Flower Rains in Republic Day celebrations on Ridge shimla

गणतंत्र दिवस समारोह के राज्य स्तरीय समारोह के लिए मुख्य समारोह स्थल रिज और मालरोड से बर्फ को हटाने के लिए शुक्रवार को काम चलता रहा। बर्फ हटाने को रोबोट और जेसीबी लगाए थे। जवानों की टुकड़ियां और अलग-अलग विभागों की झांकियां गुजरेंगी।

जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए ताजा बर्फबारी होने की स्थिति में सड़क से बर्फ हटाने का काम समय रहते पूरा करने की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उधर, नगर निगम का कहना है कि यदि बर्फबारी होती है तो परेड से पहले ही रिज और मालरोड से बर्फ हटा दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से रिज पर जमेगा रंग 

Helicopter will drop Flower Rains in Republic Day celebrations on Ridge shimla

रिज मैदान पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों निगमों, बोर्ड की झांकियां विभागों तथा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों को जागरूक करेंगी। सांस्कृतिक दल अपने-अपने जिले  के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक समारोह में शामिल की जाने वाली झांकियों में पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग, वन, कृषि,  उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, हिम ऊर्जा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम शिमला, विद्युत बोर्ड, पुलिस, शिक्षा विभाग, स्टेट फोरेंसिक साइंस विभाग, ग्रामीण

विकास विभाग की झांकियां निकलेगी। समारोह में जिला सिरमौर, ऊना, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला जिला के सांस्कृतिक दलों के साथ रामपुर स्कूल के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं एनजेडसीसी राजस्थान और पंजाब भी रंगारंग प्रस्तुतियां देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed