{"_id":"61aceac9d08d6e45a014fe0b","slug":"heli-taxi-service-from-mandi-to-dharamshala-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार: मंडी से धर्मशाला और कुल्लू के लिए आज से सस्ती हेली टैक्सी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार: मंडी से धर्मशाला और कुल्लू के लिए आज से सस्ती हेली टैक्सी सेवा
Mon, 06 Dec 2021 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:01 PM IST
सार
गगल पवन हंस स्टेशन मैनेजर नैंसी धीमान ने कहा कि हेली टैक्सी के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। पवन हंस ने अपनी सेवाओं से अब मंडी-कुल्लू व रामपुर को भी जोड़ा है।
विज्ञापन
हेली टैक्सी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए सोमवार से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू हो रही हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन भी रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान मंडी-धर्मशाला, कुल्लू-मंडी, मंडी-शिमला और शिमला-रामपुर के लिए पवन हंस की सस्ती उड़ानें शुरू होंगी। ये चारों रूट पहली बार शुरू किए गए हैं। हेली टैक्सी की सेवा से अब मंडी और रामपुर को भी जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
गगल पवन हंस स्टेशन मैनेजर नैंसी धीमान ने कहा कि हेली टैक्सी के लिए रविवार से बुकिंग शुरू हो गई है। पवन हंस ने अपनी सेवाओं से अब मंडी-कुल्लू व रामपुर को भी जोड़ा है। धर्मशाला-शिमला आने वाली उड़ान अब वाया मंडी होकर आएगी। हेली टैक्सी वापसी भी इसी रूट से करेगी। कुल्लू-शिमला उड़ान के साथ ही अब मंडी जिला को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़-शिमला-मंडी-धर्मशाला-रामपुर के लिए ये रहेंगे रूट
रूट उड़ान लैंडिंग दिन किराया प्रति सीट (रुपये में)
चंडीगढ़-शिमला 9.00 9.30 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
शिमला-मंडी 9.50 10.25 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
मंडी-धर्मशाला 10.35 11.10 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
मंडी-शिमला 12.15 12.50 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
शिमला-रामपुर 13.10 13.40 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3155
रामपुर-शिमला 13.50 14.20 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3155
शिमला-चंडीगढ़ 14.40 15.10 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
चंडीगढ़-शिमला-मंडी-कुल्लू के लिए रूट
रूट उड़ान लैंडिंग दिन किराया प्रति सीट (रुपये में)
चंडीगढ़-शिमला 9.00 9.30 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665
शिमला-मंडी 9.50 10.25 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665
मंडी-कुल्लू 10.35 1.00 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3155
कुल्लू-मंडी 11.20 11.45 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3155
मंडी-शिमला 11.55 12.30 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665
शिमला-चंडीगढ़ 12.50 13.20 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665