फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy snowfall on the peaks in Himachal and Uttarakhand

हिमपात : हिमाचल और उत्तराखंड में चोटियों पर पड़ी बर्फ, बारिश से सड़कें बंद

Sun, 12 Sep 2021 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोशीमठ/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोशीमठ/मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 05:25 AM IST
सार

हिमाचल के कई जिलों में आज भी भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया है यलो अलर्ट जारी।

विज्ञापन
Heavy snowfall on the peaks in Himachal and Uttarakhand
बदरीनाथ की चोटियों पर पड़ी बर्फ... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, कई जगह बारिश से सड़कें बंद हो गईं। इससे यातायात प्रभावित हुआ। हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


हिमाचल में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। धौलाधार की ऊपरी चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन भी मौसम परिवर्तनशील रहा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात को बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। शुक्रवार रात को जोगिंद्रनगर में 62, नाहन में 46, कुफरी में 45, जुब्बड़हट्टी में 41, बरठीं में 37, शिमला में 35, घुमारवीं में 32, कुमारसेन 31, सुजानपुर टीहरा-भुंतर में 25, देहरा गोपीपुर-कसौली में 24, डलहौजी में 21, बिलासपुर में 19, पच्छाद-सुंदरनगर 17, मनाली 15 और धर्मशाला में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड में सीमांत जिले पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों मुनस्यारी पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नागीनीधूरा, सिदमखान, छिपलाकेदार में सीजन की तीसरी, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर दूसरी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ की ऊंची चोटियों के साथ ही सतोपंथ और नीती घाटी की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। हिमपात के बाद निचले इलाको में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुगजू गांव में फिर भूस्खलन, गुफा में बिताई रात
जोशीमठ के जुगजू गांव में शुक्रवार रात को फिर से भूस्खलन हुआ। जान बचाने के लिए ग्रामीण जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने जंगल की गुफाओं में ही पूरी रात गुजारी। एक सप्ताह पहले भी जुगजू गांव के ऊपर पहाड़ी टूटने पर लोग जंगल में सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए थे। बदरीनाथ हाईवे पागलनाले में करीब 10 घंटे तक बंद रहा।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भटवाड़ीसैंण में रहा पांच घंटे बंद
रुद्रप्रयाग। भटवाड़ीसैंण में पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पांच घंटे बंद रहा। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण के चलते यहां पर पहाड़ी का कटान किया गया है, जिससे हल्की बारिश में भी भूस्खलन हो रहा है। एनएच के ईई केएस असवाल ने बताया कि हालात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र के दोनों तरफ मशीनें रखी गई हैं।


मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे भी बाधित
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा पुल के पास सुबह साढ़े दस बजे से मलबा और बोल्डर आने आवाजाही बाधित रही। वहीं यमुनोत्री की ओर दो दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed