फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy snowfall in Queen of Hills Shimla, tourists flocked, vehicular movement affected in the city.

Shimla Snowfall: पहाड़ों की रानी शिमला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक झूमे, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

Thu, 01 Feb 2024 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में  इस सीजन व नए साल की पहली बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
Heavy snowfall in Queen of Hills Shimla, tourists flocked, vehicular movement affected in the city.
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में  इस सीजन व नए साल की पहली बर्फबारी हुई है।  रिज व मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। स्थानीय लोगों और सैलानियों ने बर्फबारी शुरू होते ही जमकर मस्ती की। राजधानी शिमला में इस सीजन की यह पहली बर्फबारी है। जाखू में सुबह करीब 10:00 बजे बर्फबारी शुरू हो गई थी। इस दौरान रिज पर छोटे बच्चों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके। पंजाब से आए मनप्रीत सिंह, रोहन और मोहित ने बताया कि जैसे ही उन्हें बर्फबारी का पता चला तो वह मंगलवार रात को ही शिमला पहुंच गए। गुजरात से घूमने आए रजत और सिमरन ने बताया कि उन्होंने पहली बार बर्फ पड़ती देखी। आज वापस जाना था लेकिन अब तीन दिन शिमला में ही रुकेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी के बाद शनिवार तक होटलों में 60 फीसदी तक कमरे बुक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन


अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद
शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि शिमला में हुई बर्फबारी से जो पर्यटक कहीं और घूमने जा रहे थे वो अब शिमला का रुख कर सकते हैं। मौसम की बेरुखी के कारण कारोबार मंदा चल रहा था। अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी समेत जिलेभर में भारी बर्फबारी से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। शिमला में बर्फबारी से एचआरटीसी के 52 रूट फेल हुए। दोपहर 12:00 बजे के बाद शहर में बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बसें स्किड होने के चलते सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए। बर्फबारी रुकने पर बसों का संचालन किया गया। लक्कड़ बाजार-संजौली रूट बंद रहा। शिमला मंडल के 276 रूट फेल हुए। सबसे अधिक तारादेवी और नेरवा डिपो के 108 रूटों पर बसें नहीं गईं। डिपो के 90 फीसदी रूट ऊपरी शिमला के लिए हैं। लेकिन गुरुवार को ढली, कुफरी सड़कें बंद होने से ऊपरी शिमला के लिए बसों का संचालन नहीं हुआ। नारकंडा, चौपाल, नेरवा, फागू, कुफरी में बर्फबारी के चलते निगम की 64 बसें फंसी रहीं। बुधवार से फंसी बसें भी राजधानी नहीं लौटीं। शिमला ग्रामीण डिपो के 22 रूट प्रभावित रहे। नारकंडा, करसोग, सुन्नी, ठियोग, मत्याना के लिए बसें नहीं भेजी गईं। 17 बसें ऊपरी शिमला में फंसी रहीं। बर्फबारी में एचआरटीसी की टैक्सियां स्किड करने से संचालन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed