फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for himachal in three days

हिमाचल में लगातार तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 21 Jul 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Jul 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for himachal in three days

प्रदेश में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 27 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।शनिवार को राजधानी शिमला और धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन

heavy rainfall warning for himachal in three days
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। लेेकिन इस चेतावनी का प्रदेश में कहीं भी असर नहीं दिखा। अब रविवार से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी होने का दौर जारी रहा। शहर में दिन भर धुंध छाई रही। जिला कांगड़ा में शनिवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद करीब 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जिला मुख्यालय में बारिश हुई। 
 

यहां जानिए किस जिला में कितना रहा तापमान

heavy rainfall warning for himachal in three days
चंबा जिला में शनिवार को उमस भरा दिन रहा। दोपहर के समय जिला में तेज धूप खिली। दोपहर बाद तीसा और चुवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिला कुल्लू में शनिवार को मौसम साफ रहा।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, हमीरपुर में 33.5, मंडी में 33.3, बिलासपुर में 32.5, कांगड़ा में 32.1, सुंदरनगर-भुंतर में 32.0, चंबा में 31.8, नाहन में 30.4, पालमपुर में 28.0, धर्मशाला में 27.6, सोलन में 26.5, शिमला में 22.6 और डलहौजी में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन

सभी विभागों को किया गया अलर्ट : जयराम

heavy rainfall warning for himachal in three days

शनिवार को शिमला में 20, कुफरी में 23, स्वारघाट में 17, ज्वाली में 19, भरवाईं में 9 और कुफरी में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मानसून की सक्रियता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है।

जिला उपायुक्तों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। रास्ते बंद न हाें, सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानियां पेश न आए इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिन क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है, वहां रास्ते खोलने के लिए टीमों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed