फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for himachal from july 11

हिमाचल में इस दिन से जमकर बरसेंगे मेघ, चेतावनी जारी

Tue, 10 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for himachal from july 11
प्रदेश के पांच जिलों में बादल जमकर बरसे। बारिश होने से बीते चार दिनों से प्रदेश में बढ़ी उमस कम होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन


15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।बीते सप्ताह हिमाचल में कमजोर हुआ मानसून सोमवार को शिमला, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और मंडी जिला में सक्रिय हुआ।
विज्ञापन


 

शिमला में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी

heavy rainfall warning for himachal from july 11

राजधानी शिमला में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने का दौर जारी रहा। शहर में दिन भर बादल छाए रहे। जिला चंबा की ग्राम पंचायत खजुआ के बाड़ा नाले में बाढ़ आने से एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया।

सोमवार को दर्जन भर गांव के 40 स्कूली बच्चे अपने स्कूल तक नहीं जा पाए। एक महिला भी नाले को पार करने के चक्कर में नाले में उतरी और नाले के बढ़े जलस्तर में 20 मीटर तक बह गई।

महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बारिश होने से देवीनगर में कई जगह तीन फीट तक जलभराव हो गया। 

प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान

heavy rainfall warning for himachal from july 11

सोमवार को धर्मशाला में 34, पालमपुर में 27, डलहौजी में 26, सलूणी में 15, मनाली में 9, तीसा में 7, जोगिंद्र नगर में 6, पांवटा साहिब में 6 और शिमला में एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

उधर, सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.8, भुंतर में 35.2, कांगड़ा-हमीरपुर में 34.3, बिलासपुर में

33.9, चंबा में 33.7, सुंदरनगर में 33.3, नाहन में 30.5, धर्मशाला में 30.6, सोलन में 28.0, शिमला में 24.1 और डलहौजी में 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed