फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for 10 district of himachal

हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 18 Aug 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for 10 district of himachal

कांगड़ा और चंबा जिला के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात और शनिवार को झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शनिवार दोपहर बाद दोनों जिलों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 22 अगस्त को प्रदेश के दस जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

यहां बारिश से यातायात बाधित

heavy rainfall warning for 10 district of himachal
दो दिन मौसम साफ रहने के बाद धर्मशाला और ऊपरी इलाकों में शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को दोपहर तक जारी रही। शनिवार को धर्मशाला, मैक्लोडगंज और पालमपुर में करीब 11 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा।

इसके अलावा देहरा और नूरपुर में शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण जिला मुख्यालय से स्टेडियम सड़क मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ। कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। 

कहां, कितनी बारिश रिकॉर्ड हुई

heavy rainfall warning for 10 district of himachal

इसके अलावा लंज-डडोली पंचायत को आपस में जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया के ऊपर बारिश का पानी गुजरने से वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। चंबा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहा। 

धर्मशाला में 53, भराड़ी में 45, गगल में 37, कसौली में 34, भुंतर में 32, सरकाघाट में 29, सराहन में 22, जोगिंद्रनगर में 20, नगरोटा सुरियां-बजौरा में 15, पालमपुर में 12, चंबा में 11, सलूणी में 10, बंगाणा में 9, बैजनाथ में 7 और तीसा-मनाली में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।  

विज्ञापन

गगल में बिना लैंडिंग लौटा एयर इंडिया का जहाज

heavy rainfall warning for 10 district of himachal

शनिवार को एयर इंडिया का विमान गगल पहुंचने पर भी हवा में ही उड़ता रहा। खराब मौसम के कारण सुबह के समय सवारियां लेकर गगल एयरपोर्ट पहुंचे विमान को लैंड होने में दिक्कतें आईं।

इसके चलते विमान को बिना सवारियां उतारे ही लौटना पड़ा। वहीं दूसरे सत्र में इन दोनों विमानों की सवारियों को एक साथ गगल एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया। गगल एयरपोर्ट के निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि एयर इंडिया की सुबह के समय

आने वाली फ्लाइट के अलावा अन्य सभी फ्लाइटें बिना किसी बाधा के गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुईं और यहां टेक ऑफ हुईं। उधर, शिमला के जुब्बड़हट्टी और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट की सामान्य तौर पर लैंडिंग हुई।

घर पर गिरी बिजली, टीवी, फ्रिज और पंखे जले

heavy rainfall warning for 10 district of himachal

उपमंडल शाहपुर की अनसुई पंचायत के डडयाला कॉलोनी में बिजली गिरने से भास्कर शर्मा के घर में दरारें आ गई हैं। बिजली की वायरिंग जलने से टीवी, फ्रिज, पंखे व वाशिंग मशीन भी जल गए हैं।

जिस समय बिजली गिरी, उस दौरान घर में परिवार के नौ सदस्य मौजूद थे। पंचायत प्रधान प्यार सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार के घर में जायजा लिया।

बिजली गिरने से लगभग दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

अगस्त में 15 फीसदी ज्यादा बारिश 

heavy rainfall warning for 10 district of himachal

प्रदेश में अगस्त महीने के दौरान 18 तारीख तक सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश जिला हमीरपुर में दर्ज हुई। हमीरपुर मेें 467 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से 93 फीसदी अधिक रही।

ऊना जिला में सामान्य से 81 फीसदी, बिलासपुर में 52 फीसदी, सोलन में 49 फीसदी, कुल्लू में 39 फीसदी, शिमला में 37 फीसदी, कांगड़ा में 32 फीसदी और मंडी में 21 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।

लाहौल स्पीति जिला में सामान्य से 77 फीसदी, चंबा में 43 फीसदी, किन्नौर में 50 फीसदी और सिरमौर में 32 फीसदी कम बादल बरसे। पहली से 18 अगस्त तक प्रदेश में 213 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जुलाई महीने में प्रदेश में सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed