राजधानी शिमला में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, सफेद हो गईं सड़कें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपा दिया है। ओलावृष्टि होने से राजधानी शिमला की सड़कें पूरी तरह सफेद हो गई हैं। भारी ओलावृष्टि होने कारण माल रोड पर एंबुलेंस की आवाजाही भी पूरी तरह बंद हो गई है।
रिज मैदान भी पूरा सफेद हो गया है। बारिश और ओलावृष्ठि इतनी ज्यादा है कि दुकानों में पानी घुस गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
रोहतांग, लाहौल और किन्नौर के कई क्षेत्रों में हिमपात जारी है। रोहतांग मार्ग से सफर अब बेहद जोखिम भरा हो गया है। ओेले गिरने से सेब और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
अभी खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी है। नौ मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
10 और 11 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि 12 और 13 मई को दोबारा बारिश होने के आसार हैं।