फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rain alert in himachal

बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी जारी

Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in himachal

हिमाचल में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक के चलते अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब बनेगा। 25 जून तक पूरे प्रदेश में गर्ज के साथ बारिश और चोटियों पर हल्के हिमपात का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


एक हफ्ते के भीतर मानसून भी सूबे में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। बीते 24 घंटों में शिमला के मशोबरा, गोहर और धर्मशाला में भारी बारिश और गमरू, बिलासपुर, घुमारवीं, बलद्वाड़ा, भोरंज, मंडी, ऊना, अंब और हमीरपुर में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


बारिश से गर्मी से निजात मिली है। मक्की की फसल के लिए भी अच्छी मानी जा रही है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम पारा केलांग में 10.3 और सबसे अधिक पारा ऊना में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed