दो दिन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जमकर बरसेंगे मेघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। 18 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
वीरवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहे।
शहर में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 31.8, हमीरपुर में 30.8, बिलासपुर-ऊना में 30.4, कांगड़ा-केलांग में 30.0, सुंदरनगर-चंबा में 29.7, सोलन में 27.5, नाहन में 26.5, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 22.0 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मंगलवार रात को पालमपुर में 66, पांवटा साहिब में 40, पंडोह में 37, घुमारवीं में 20, धर्मशाला में 17, गगल में 9, बंजार-सरकाघाट में 8, मंडी में 7, ऊना में 6 और रेणुका-जोगिंद्रनगर में 3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।