{"_id":"62298f2e415ee27a6965759e","slug":"heavy-landslide-on-luna-chhatrari-road-cut-off-contact-of-four-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: लूणा-छतराड़ी सड़क पर भारी भूस्खलन, चार पंचायतों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: लूणा-छतराड़ी सड़क पर भारी भूस्खलन, चार पंचायतों का संपर्क कटा
Thu, 10 Mar 2022 11:19 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:19 AM IST
सार
लूणा-छतराड़ी मार्ग पर कोडला के पास भारी भूस्खलन हुआ है। इससे चार पंचायतों का सड़क संपर्क कट गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देररात अचानक दरका पहाड़ और बड़ी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए। इसके बाद से यहां वाहनों की आवाजाही थम गई।
विज्ञापन
लूणा-छतराड़ी सड़क पर भूस्खलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लूणा-छतराड़ी मार्ग पर कोडला के पास भारी भूस्खलन हुआ है। इससे चार पंचायतों का सड़क संपर्क कट गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देररात अचानक दरका पहाड़ और बड़ी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए। इसके बाद से यहां वाहनों की आवाजाही थम गई।
विज्ञापन
इससे नौकरीपेशा, मरीजों, विद्यार्थियों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके के लिए रवाना हुई। एसडीएम चंबा नवीन तनवर ने कहा कि सड़क मार्ग की बहाली के लिए मशीनरी मौके पर भेज दी है। जल्द मार्ग को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन