{"_id":"5c86710ebdec2214676a9d39","slug":"hearing-on-petition-challenging-mahendra-s-election-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर टली सुनवाई
Mon, 11 Mar 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर से भाजपा विधायक और मंत्री महेंद्र सिंह के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई 17 अप्रैल तक टल गई है। प्रार्थी रमेश चंद की ओर से महेंद्र सिंह के चुनाव को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रतिवादी धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने प्रतिवेदन दायर किया था कि वे इस मामले में उचित प्रतिवादी नहीं है इसलिए उनका नाम इस चुनाव याचिका से काट दिया जाए।
विज्ञापन
प्रतिवेदन में दलील दी गई थी कि प्रार्थी ने उनका नाम काटने के लिए प्रतिवेदन नहीं किया है इसलिए इस चुनाव को सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश एक के तहत खारिज किया जाए।
विज्ञापन
न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने प्रतिवादी धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से दायर प्रतिवेदन को स्वीकार करते हुए उनके नाम को चुनाव याचिका से हटाए जाने के आदेश पारित किए हैं।