{"_id":"63fcdbcd22d2745d1e0e92c5","slug":"hearing-on-bail-of-uma-azad-s-son-postponed-now-hearing-will-be-held-on-march-27-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC Paper Leak: उमा आजाद के बेटे की जमानत पर सुनवाई टली, अब 27 मार्च को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC Paper Leak: उमा आजाद के बेटे की जमानत पर सुनवाई टली, अब 27 मार्च को होगी सुनवाई
Tue, 28 Feb 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:00 AM IST
सार
प्रदेश उच्च न्यायालय में अब 27 मार्च को जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। नितिन आजाद अपने उच्च शिक्षा के कारणों का हवाला देकर पूर्व में भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से हमीरपुर न्यायालय में भी जमानत अर्जी लगा चुका है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्य आरोपी उमा आजाद के बड़े बेटे नितिन आजाद की जमानत पर सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। प्रदेश उच्च न्यायालय में अब 27 मार्च को जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। नितिन आजाद अपने उच्च शिक्षा के कारणों का हवाला देकर पूर्व में भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से हमीरपुर न्यायालय में भी जमानत अर्जी लगा चुका है। लेकिन यहां अदालत ने इस गंभीर मामले में तुरंत जमानत प्रदान करने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते अब यह मामला प्रदेश उच्च न्यायालय में जा पहुंचा है। जहां 27 मार्च को अब सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम बीते 20 फरवरी को जेओए आईटी पेपर लीक मामले में हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश कर चुकी है। इस चार्जशीट पर अब एक मार्च को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होनी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके दो बेटों नितिन आजाद, निखिल आजाद, दलाल संजीव कुमार की न्यायिक हिरासत एक मार्च को खत्म हो रही है। चार मार्च को इन चारों को दोबारा हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 23 दिसंबर 2022 को जेओए आईटी पेपर लीक मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
जिसमें से चार न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं, जबकि चार अन्य को अदालत से जमानत मिल चुकी है। वहीं प्रदेश सरकार ने आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ भी बीते रोज मामला दर्ज करने को मंजूरी दे दी है। लेकिन अभी तक आदेशों की प्रति हमीरपुर विजिलेंस के पास नहीं पहुंची है। लिखित में आदेश मिलते ही पूर्व सचिव के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेणू शर्मा ने कहा कि नितिन आजाद की जमानत अर्जी पर अब प्रदेश न्यायालय में 27 मार्च को सुनवाई होगी। जबकि जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एक मार्च को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन