{"_id":"5d5fc2b08ebc3e6c19388550","slug":"hearing-in-supreme-court-for-12-thousand-pat-teachers-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी 12 हजार पैट अध्यापकों के मामले की अंतिम सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी 12 हजार पैट अध्यापकों के मामले की अंतिम सुनवाई
Fri, 23 Aug 2019 04:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पैट के अधिवक्ता योगेश कुमार माहुर ने बताया कि पैट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई थी, जिसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से मांग की थी कि इस मामले की जल्दी सुनवाई की जाए क्योंकि इससे प्रदेश में लगभग 12000 अध्यापकों को नियमितीकरण मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को मानते हुए जल्द सुनवाई की दलील को स्वीकार कर लिया और 14 अक्टूबर को मामले को सुनवाई के लिए रख दिया है।
विज्ञापन
14 अक्टूबर को इस मामले में अंतिम सुनवाई की जाएगी। इससे पूरे अध्यापकों के बीच में खुशी का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट में आज चंद्र मोहन नेगी बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार के मामले की सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पैट की जल्द सुनवाई की अर्जी को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन