{"_id":"6224f22a58f098753e44a80f","slug":"health-shimla-news-sml4017414133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल कॉलेज ने मोबाइल वैन की शुरूअता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल कॉलेज ने मोबाइल वैन की शुरूअता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। ग्रामीण इलाकों में लगने वाले शिविरों में दांतों के रोगों की अब पूरी जांच की जाएगी। इसके लिए राजकीय दंत महाविद्यालय और चिकित्सालय की ओर से लिए 35 लाख रुपये की मोबाइल डेंटल वैन खरीदी गई है। इलाज के लिए आए मरीजों को चिकित्सक इस वैन में दांतों की फीलिंग, आरसीटी, दांत निकालने के अलावा दांतों के एक्सरे भी करेंगे। अभी तक दंत शिविरों में जांच के दौरान ये सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती थी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को ओक ओवर से मोबाइल डेंटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जयराम ठाकुर ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इसका लाभ होगा। राजकीय दंत महाविद्यालय और चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि इस मोबाइल वैन में ऑटोमेटिक चेयर, एक्सरे, वाटर स्टोरेज टैंक, एसी की सुविधा रहेगी। पब्लिक डेंटिस्ट्री विभाग के चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश पठानिया, डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. केएस नेगी, डॉ. नरबीर ठाकुर, डॉ. अरुण, डॉ. शैलेजा, डॉ. अतुल, डॉ. सन्नी मौजूद रहे।
ढली में 66 बच्चों के दांतों की जांच
शिमला। मोबाइल डेंटल वैन को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से हरी झंडी दिखाने के बाद इसे ढली ले जाया गया। यहां पर विशेष योग्यता वाले 66 बच्चों के दांतों की जांच की। डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि विशेष योग्यता वाले बच्चों को गोद लिया जाएगा और समय समय पर उनके दांतों की जांच की जाएंगी।