फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

कोरोना पॉजिटिव परिचालक के संपर्क में आए 14 लोगों की शिनाख्त

Fri, 29 May 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। कंटेनमेंट जोन में एक्टिव केस फाइंडिंग के लिए 9 टीमें तैनात कर दी गई हैं। कोरोना पॉजिटिव परिचालक के संपर्क में आए 14 लोगों की अभी तक पहचान की जा चुकी है। जिले में प्रवेश करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की गड़ामोड़ा और स्वारघाट में जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है। उपायुक्तराजेश्वर गोयल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि बिलासपुर में अभी तक 18 मामले कोविड-19 के पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 11 मामले अन्य राज्यों और अन्य जिलों से संबंधित हैं। 7 मामले जोकि जिला बिलासपुर से संबंधित हैं उनमें से 6 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन और होम क्वारंटीन में रखा गया था। एचआरटीसी का परिचालक भी पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि परिचालक बिलासपुर से सोलन गया और उसके उपरांत शिमला, मंडी होते हुए बिलासपुर आया। उन्होंने बताया कि परिचालक बिलासपुर में कार्यरत राजस्थान के 18 प्रवासी मजदूरों को मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सोलन लेकर गया। वापसी में राजस्थान से सोलन पहुंचे तीन लोगों को बिलासपुर लेकर आया था। उन्होंने बताया कि इन तीनों लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि बस परिचालक सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी बिलासपुर को समय-समय पर लिखा गया है कि वह अपने कर्मचारियों का क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाना सुनिश्चित करें। उसी के फलस्वरूप परिचालक अपने स्वास्थ्य का प्रशिक्षण करवाने के लिए 26 मई को क्षेत्रीय अस्पताल गया और 27 मई देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तुरंत उसके निवास स्थान गए और उसके प्राइमरी और सेकेंडरी सपंर्क की पूर्ण जानकारी ली। परिचालक के संपर्क में आए 14 लोगों की अभी तक पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत 9 टीमें नियुक्त की गई हैं जोकि घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी और लक्षण पाए जाने पर उनके सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed