{"_id":"5b2cf9374f1c1b64068b78e3","slug":"health-minister-vipin-parmar-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नए नर्सिंग कॉलेज खोलेगी सरकार: विपिन परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नए नर्सिंग कॉलेज खोलेगी सरकार: विपिन परमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में यूरोलॉजी के नए विभाग का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार नए कई नर्सिंग कॉलेज शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
विवेकानंद अस्पताल पालमपुर चाहे तो इसके लिए सरकार से मंजूरी दे दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दो साल पहले जब कायाकल्प में ठहरे थे तो शांता कुमार के आग्रह पर उन्होंने अपने सहयोग से शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने 68 लाख रुपये विवेकानंद अस्पताल को दिए थे। इससे इस विभाग का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि डॉ. एनके कालिया ने कारगिल शहीद पुत्र कैप्टन सौरभ कालिया की स्मृति में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने को बहुत पहले करीब 18 लाख दिए थे। ट्रस्ट के पास वह धन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के लिए वह ट्रस्ट की ओर से 50 लाख रुपये जारी कर देंगे।
विज्ञापन
कहा कि भवन निर्माण पहले ही हुआ है और सरकार भी अनुमति देने को तैयार हैं। इससे पहले भी सतलुज जल व्यास निगम से एक करोड़ विवेकानंद अस्पताल को दिलवा चुके हैं। विवेकानंद अस्पताल कोई और नया विभाग शुरू करना चाहेगा तो उसके लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।