{"_id":"5cb1848dbdec2213f93308ce","slug":"health-minister-vipin-paramr-in-igmc-hospital-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट के लिए आधा घंटा करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट के लिए आधा घंटा करना पड़ा इंतजार
Sat, 13 Apr 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार
- फोटो : फाइल फोटो
आईजीएमसी में स्वास्थ्य मंत्री को टेस्ट रिपोर्ट के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंत्री ने देरी का कारण पूछा तो प्रबंधन की ओर से कहा गया कि वरिष्ठ डॉक्टर के रिपोर्ट देखने और हस्ताक्षर के बाद ही रिपोर्ट मिलेगी। जवाब सुनने के बाद मंत्री भी हतप्रभ नजर आए।
विज्ञापन
आजकल आईजीएमसी प्रबंधन और विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका खामियाजा इलाज करवाने आए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को भी भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक केवल मरीज ही परेशान हो रहे थे, लेकिन मंत्री के सामने भी पोल खुल गई। सुबह स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार आईजीएमसी आए। डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। स्थिति यह हो गई है कि कई बार तो मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं या फिर देरी से किए जा रहे हैं। अब मंत्री भी इस स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हो गए हैं।
विज्ञापन