फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister JP Nadda send official letter to former health secretary vineet chaudhary

केंद्रीय मंत्री नड्डा का मंत्रालय नहीं जानता हिमाचल में स्वास्थ्य सचिव कौन

Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
health minister JP Nadda send official letter to former health secretary vineet chaudhary

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बेशक हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हों मगर उनके मंत्रालय को यही पता नहीं कि यहां स्वास्थ्य सचिव कौन हैं। डेढ़ साल पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य के पद से हट चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को ही मंत्रालय अभी तक इस पद पर मान रहा है।

विज्ञापन


विनीत चौधरी वर्तमान में मुख्य सचिव के बराबर के प्रधान सलाहकार के पद पर तैनात हैं। स्वास्थ्य महकमे की बागडोर वर्तमान में प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना के पास है लेकिन उनका जिक्र तक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


9 नवंबर 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से इसी मंत्रालय के प्रधान लेखा अधिकारी को एक पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले विनीत चौधरी

health minister JP Nadda send official letter to former health secretary vineet chaudhary
विनीत चौधरी - फोटो : File Photo

इसमें विनीत चौधरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य लिखा गया है। इस पत्र में उनके आर्म्सडेल भवन छोटा शिमला के कमरा नंबर 429 का भी हवाला दिया गया है।

इसमें चंबा, हमीरपुर और नाहन में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 79 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने का हवाला दिया गया है। राज्य सचिवालय के सूत्र बताते हैं कि यह अकेला दस्तावेज इस बात को पुष्ट करता हो, ऐसा नहीं है। विनीत चौधरी के कार्यालय में लगातार इस तरह की डाक आ रही हैं। 

विनीत चौधरी ने कहा कि इसमें गलती केंद्र के बजाय राज्य सरकार की है। हिमाचल सरकार को केंद्र को इस बारे में सूचित करना चाहिए। चौधरी बोले कि डेढ़ साल तो उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य का पद छोड़े हो गया है।

11 महीने उन्हें प्रधान सलाहकार के पद पर बने हुए हो गए हैं। प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना प्रतिक्रिया को उपलब्ध नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed