फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Havildar Rakesh Kumar of Palampur got Sena Medal

कांगड़ा: पालमपुर के हवलदार राकेश कुमार को मिला सेना मेडल

Tue, 29 Mar 2022 09:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 09:40 PM IST
सार

हवलदार राकेश कुमार सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। 29 जून 1980 में बलदेव सिंह राणा और रशमा देवी के घर जन्मे राकेश कुमार ने जमा-दो तक शिक्षा हासिल की है। राकेश कुमार वर्तमान में पंजाब रेजिमेंट की 16वीं बटालियन में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Havildar Rakesh Kumar of Palampur got Sena Medal
हवलदार राकेश कुमार को मिला सेना मेडल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ की सकड़ी पंचायत के जमरेला गांव निवासी हवलदार राकेश कुमार सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। 29 जून 1980 में बलदेव सिंह राणा और रशमा देवी के घर जन्मे राकेश कुमार ने जमा-दो तक शिक्षा हासिल की है। राकेश कुमार वर्तमान में पंजाब रेजिमेंट की 16वीं बटालियन में सेवाएं दे रहे हैं। सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने शारीरिक शिक्षक का प्रशिक्षण लिया और बतौर हवलदार बटालियन में तैनाती पाई। उन्होंने  हाई एल्टीट्यूड युद्ध शैली में निपुणता हासिल की है। 

विज्ञापन


पंजाब रेजिमेंट के कमान अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त 2020 को एक ऑपरेशन में हवलदार राकेश कुमार ने मिशन के लिए स्वेच्छा से जाने का फैसला लिया। ऑपरेशन में उन्होंने दुश्मन के विरुद्ध प्रमुख सेक्शन का नेतृत्व कर बटालियन के लक्ष्य पर कब्जा किया। हवलदार राकेश कुमार ने अपने घायल साथियों को एडवांस डेर्सिंग स्टेशन तक पहुंचाया था। उनके इसी साहस को देखते हुए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। राकेश कुमार के पिता सूबेदार बलदेव सिंह राणा ने बताया कि बेटे को सेना मेडल मिलने पर खुशी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed